बूथ समितियों की बैठक संपन्न

IMG-20171215-WA0011अजमेर 15 दिसम्बर || अजमेर दक्षिण विधान सभा क्षेत्र के आदर्श मण्डल के वार्ड 33 , 30 , 26 व आर्य मण्डल के वार्ड 17 , 21 , 23 की बूथ समितियों की बैठक माननीय मंत्री महोदय अनीता जी भदेल द्वारा ली गयी |
बैठक में मंत्री महोदया ने बूथ के कार्यकर्ताओं को 17 तारीख को ग्रहमंत्री गुलाब कटारिया जी की अध्यक्षता में तोपदड़ा मैदान में होने वाली जिला स्तरीय सभा के लिए आमंत्रित किया| मंत्री महोदय ने बताया की कार्यकर्ताओ द्वारा सरकारी योजना के लाभार्थियों को पीले चावल बांटकर सभा के लिए आमंत्रित किया जायेगा |
दक्षिण विधान सभा के मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा ने बताया की आदर्श मण्डल 12 वार्ड के सभी शक्ति केन्द्रों की बैठक संपन्न हो चुकी हैं व आने वाले सम्मेलन के लिए कार्यकर्त्ता तयारी कर रहे हैं |
दक्षिण विधान सभा प्रभारी मेघराज जी लोहिया राज्यमंत्री ने बूथ के कार्यकर्ताओ को बताया की आने वाले समय में मण्डल व जिला के पदाधिकारी बूथ में ही बूथ समितियों की बैठक लेंगे|
उपमहापोर संपत सांखला ने आर्य मण्डल के बूथ अध्यक्षों को भाजपा के आने वाले सभी कार्यकर्मो को बूथ स्तर तक पहुचाने का आह्वान किया| कार्यकर्ताओ को कहा की बूथ के कार्यकर्ता भाजपा को दिन का कुछ समय देना सुनिश्चि करे |

मंत्री महोदय के आज के कार्यक्रम
सुबह 9 बजे वार्ड न.37 में सेक्टर 2 के पार्क का जिणोधार करेंगी
सुबह 11 बजे वार्ड 24 स्थित खानपुरा रोड सरपंच वाली गली सुभाष नगर में सड़क व नाली निर्माण के कार्य का उद्घाटन करेंगी
व दोपहर 1 बजे अंगीरा नगर जांगिड बैंक के पास सड़क व नाली निर्माण के कार्य का शिलान्यास करेंगी

error: Content is protected !!