उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चार साल में हुए 800 करोड़ के काम

IMG_20171221_130629अजमेर, 21 दिसम्बर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार साल में 800 करोड़ रूपए के विकास कार्य करवाए गए है। करीब 252 करोड़ रूपए की लागत से बनने जा रहा एलिवेटेड रोड एक ऎतिहासिक शुरूआत है। इससे शहर को ट्रेफिक जाम से मुक्ति मिल जाएगी। अजमेर शहर को 1947 करोड़ रूपए की स्मार्ट सिटी योजना के काम होने के पश्चात नए पंख लग जाएंगे। योजना के तहत काम शुरू कर दिया गया है।

शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चार साल में हुई प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में एलीवेटेड रोड़ की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जायेगा। इससे यातायात समस्या का समाधान होगा। इस रोड़ पर 252 करोड़ रूपये व्यय होगे। इसके साथ ही जिले में एयरपोर्ट की आवश्यकता भी थी वह भी अब पूरी हो गयी। जिले के किशनगढ में हवाई अड्डा प्रारंभ हो चुका है। इस पर भी 161 करोड़ की लागत प्रथम चरण में व्यय हुए है।

उन्होंने बताया कि माकड़वाली में विवेकानंद मॉडल स्कूल का निर्माण होकर सत्र 2017-18 में विधिवत संचालन प्रारंभ हो गया है। इस पर लगभग 7 करोड़ रूपये की लागत आयी है। इसी प्रकार आनासागर झील पर पाथ वे निर्माण कार्य तीन चरणों में बनाया जा रहा है। 27 करोड़ की लागत से आनासागर झील के चारों ओर आकर्षक पाथ वे का निर्माण प्रगति पर है। रीजनल तिराहे व सागर विहार कॉलोनी के पीछे बने पाथ वे आज शहरवासियों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है। लवकुश उद्यान से बारादरी होते हुए जी मॉल तक निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा रीजनल तिराहे से महावीर कॉलोनी तक का निर्माण प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि खेल प्रतिभाओं के लिए 01 करोड़ की लागत से इण्डोर खेल स्टेडियम का निर्माण भी प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि शास्त्रीनगर लोहागल रोड़ पर नगर वन उद्यान का कार्य प्रगति पर है। इस पर लगभग एक करोड़ रूपये की लागत आयेगी। इसी प्रकार सुभाष उद्यान को कल्चरल पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा। यह कार्य भी प्रगति पर है, इस पर कुल 8.31 करोड़ रूपये की लागत आयेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण में बार बार ट्रींपिंग की समस्या से लोगों को कठिनाई आती थी उसका अब समाधान हो गया है। 149 करोड़ की राशि से क्षेत्र में विद्युतीकरण सुधार के कार्य होगें जिसमें क्षेत्र की 52 करोड़ की राशि से 14 प्रमुख सड़कों से ओवरहेड विद्युत लाइनों को भूमिगत केबल में बदलने का कार्य तथा विद्युत व्यवस्था सुधार हेतु 36 करोड़ की राशि से 07 नये जीएसएस का निर्माण करवाया जायेगा। सड़को का निर्माण व सुदृढीकरण के लिये 61 करोड़ से अधिक की राशि से क्षेत्र में सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। क्षेत्र के गांवों में बने गौरव पथ तथा मिसिंग लिंक सड़कों का हुआ निर्माण करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि पंचशील, रामनगर, वैशालीनगर, माकड़वाली व कोटड़ा क्षेत्र में नये स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण करवाया गया है जिस पर 9 करोड रूपये की लागत आयी है। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय व जनाना अस्पताल में भी चिकित्सा सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार किया गया है। संस्कृत शिक्षा के लिये लोहागल में 6.5 करोड़ की लागत से संस्कृत कॉलेज भवन का कार्य भी निर्माणाधीन है। शहर में चोरी एवं अन्य घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षा व निगरानी के लिए अभय कमाण्ड सेंटर ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। इस पर 10 करोड़ की लागत आयी है। इसके तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगा दिये गये है। उन्होंने बताया कि अजमेर के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, नये कक्षा कक्ष एवं अन्य भौतिक संसाधन उपलब्ध कराये गये है। जिन पर 9 करोड़ की लागत आयी है। जिले के समस्त विद्यालयों को इसी प्रकार स्मार्ट कक्षा कक्ष बनवाये जा रहे है। मेधावी विद्यार्थी सम्मान के तहत शहर के 4000 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान एवं युवा संवाद के माध्यम से केरियर काउन्सलिंग की गयी। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन पर पालबीचला में रेलवे स्टेशन का नया/वैकल्पिक प्रवेश द्वार 3 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। आम जन को पेयजल उपलब्ध कराने के लिये 117 करोड़ की लागत से नई पेयजल व्यवस्था की गयी जिससे लोगों ने राहत महसूस की है। 5 करोड़ से नई पाईप लाईन पूर्ण करवायी गयी तथा 2.28 करोड़ से मदार क्षेत्र की योजना प्रक्रियाधीन है। इसी प्रकार 2.5 करोड़ से काजीपुरा में पाईप लाईन व उच्च जलाशय प्रगति पर है, 2.25 करोड़ से माकड़वाली के लिए पेयजल योजना स्वीकृत करायी गयी, 8.9 करोड़ से अजयसर, खरेखड़ी, हाथीखेड़ा की पेयजल योजना से आपूर्ति प्रारम्भ हो गयी है। यहां आजादी के बाद पहली बार घर घर जल कनेक्शन हुए है। अमृत व स्मार्ट सिटी योजना में पेयजल योजनाओं हेतु 59 करोड़ के कार्य प्रक्रियाधीन है। लोहागल में 3.58 करोड़ की योजना से आपूर्ति प्रारम्भ हो गयी है इसी प्रकार 85 लाख से विभिन्न क्षेत्रों की नई पाईप लाइन कार्य प्रगति पर है, 8 करोड़ की नई पाईप लाईन कार्य प्रक्रियाधीन तथा 22 करोड़ की लागत से 02 नये स्टोरेज टेंक का निर्माण प्रगति पर है।

शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत 1947 करोड़ की योजना स्वीकृत हुयी है। जिसमें लगभग 400 करोड़ के कार्य प्रक्रियाधीन है। हृदय योजना में 40 करोड़ की लागत से सुभाष उद्यान, हेरिटेज वॉक वे, जयपुर रोड़ सौन्दर्यकरण कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार अमृत योजना में 32 करोड़ की लागत से पेयजल व्यवस्था सुधार संबंधी कार्य प्रगति पर है। प्रसाद योजना में दरगाह क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने बताया कि पुष्कर घाटी में पर्यटन केन्द्र के रूप में महाराणा प्रताप स्मारक का निर्माण करवाया गया है जिस पर 6 करोड़ की राशि व्यय हुयी।

पुस्तिका का हुआ विमोचन

इस मौके पर श्री वासुदेव देवनानी द्वारा अजमेर उत्तर क्षेत्र में गत चार वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका ‘हर कदम विश्वास का – बढ़ते विश्वास का’ विमोचन भी किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष श्री अरविंद यादव भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!