बजरंग मंडल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

IMG-20180107-WA0018अजमेर, 7 जनवरी। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर को स्मार्ट सिटी, हैरीटेज सिटी, प्रसाद, अमृत एवं सिटी आॅइकोनिक जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का तोहफा दिया है। हम पार्टी प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा को उपचुनाव में जिताकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को रिटर्न गिफ्ट देंगे। भारतीय जनता पार्टी के चार साल के कार्यकाल में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का कोई भी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां विकास कार्य नहीं हुए हों। कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे कर क्षेत्र को विकास से वंचित करती रही। हमने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें पूरा भी किया है। हाथीखेड़ा, अजयसर, खरेखड़ी, माकड़वाली सहित कई अन्य क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार घर-घर जलापूर्ति की गई।
भाजपा बजरंग मंडल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज शास्त्रीनगर रोड स्थित लक्ष्मीनैन समारोह स्थल पर सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री देवनानी ने पुनः कांग्रेस मुक्त बूथ का नारा दिया । उन्होंने कहा कि इस चुनाव में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी 188 बूथों पर पार्टी को जीत दिलाएंगे। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर जिम्मेदारी संभाल कर 29 जनवरी को भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप लाम्बा को विजयी बनाएं। कार्यकर्ता इसे अपना चुनाव मानकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर को स्मार्ट सिटी, हैरीटेज सिटी, प्रसाद, अमृत एवं सिटी आॅइकोनिक जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का तोहफा दिया है। हम पार्टी प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा को उपचुनाव में जिताकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को रिटर्न गिफ्ट देंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव अजमेर शहर को विकास से वंचित रखा। कांग्र्रेस जब जब भी देश और प्रदेश की सत्ता में रही उसने यहां के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। हमने अपने चार सालों के कार्यकाल में जितने भी चुनावी वादे थे, उन सबको प्रण लेकर पूरा किया। भाजपा सबको साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। कांग्रेस सिर्फ थोथी बयानबाजी कर हमारी आलोचना करती है। उन्हें शहर में विकास नजर नहीं आता है। हमने जो काम कराए वो सबको दिखते हैं। अजमेर उत्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 15 करोड़ रूपये की लागत से पेयजल योजनाओं का सुदृढ़ीकरण किया गया है। आजादी के बाद पहली बार यहां घरों में जलापूर्ति संभव हुई है। शहर में ऐसा कोई क्षेत्र नही है जहां सड़कों का जाल नही बिछाया गया हों। स्मार्ट सिटी, हैरीटेज, अमृत एवं प्रसाद सहित कई योजनाओं के तहत शहर में सैकड़ों करोड़ रूपये के काम हो रहे है। आने वाले दिनों में अजमेर देश के विकसित एवं सुन्दर शहरों की कतार में खड़ा दिखाई देगा।
श्री देवनानी ने कहा कि इसी तरह आनासागर के चारों ओर पाथवे का निर्माण, सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, रेलवे स्टेशन का नया प्रवेश द्वार, शहर व गांवों की सड़कों का सुदृढ़ीकरण, मुख्य मार्गों पर पोललेस व अंडर ग्राउंड केबलिंग सहित कई ऐसे कार्य हैं जिनसे बड़ी संख्या में आमजन को राहत मिली है। आने वाले दिनांे में एलीवेटेड रोड का निर्माण शहर को यातायात जाम की बड़ी समस्या से मुक्ति दिला देगा।
उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे गरीबी हटाओ का नारा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए इस्तेमाल करते है। दूसरी तरफ भाजपा आम आदमी को केन्द्र में रख कर निर्णय ले रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनधन योजना, 12 रुपए में बीमा, उज्जवला एवं अन्य योजनाओं ने देश में बड़ी संख्या में आमजन को कवर करते हुए राहत दी। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में अन्नपूर्णा रसोई, भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, पेंशन योजना एवं अन्य योजनाओं से राहत प्रदान की गई है। कार्यकर्ता आमजन तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।
सम्मेलन में लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे पूरे मनोयोग के साथ भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा के प्रचार में जुट जाएं। चुनाव का बिगुल बज चुका है। बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को ही वार्ड, मण्डल, जिला मानकर पूरा ध्यान अपने बूथ पर केन्द्रित करे तथा भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान कराने का प्रयास करे।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद पंवार ने कहा कि कांग्रेस की नांव में छेद हो चुका है जिसका डूबना तय है। भाजपा का अनुशासित और संगठित कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले दिनों में हम अपनी इस ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटकर पार्टी को जीत दिलाएंगे। कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
महापौर श्री धर्मेंद्र गहलोत ने कहा कि शहर में हो रहे अरबों रूपये के विकास कार्य सभी को दिख रहे हैं। भाजपा की छवि एक विकासोन्मुखी पार्टी के रूप में है। जो सभी को बिना भेदभाव साथ लेकर चलती है। हम अपनी सांगठनिक शक्ति के बल पर कांग्रेस को हराएंगे।
शहर अध्यक्ष श्री अरविंद यादव ने कहा कि अजमेर में भारतीय जनता पार्टी 1.25 लाख की सदस्यता के साथ एक बहुत बड़े परिवार के रूप में है। आज हर वार्ड ही नहीं बल्कि बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख तक की जिम्मैदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। हमारे कार्यकर्ता एक बार फिर चुनाव में विजय हासिल करने के लिए पूरी तरह तत्पर है। संगठन प्रभारी श्री महेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी निरन्तर इतिहास रच रही है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है।
सम्मेलन में पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा, कंवलप्रकाश किशनानी, शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी एवं जयकिशन पारवानी, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा, मंडल महामंत्री महैन्द्र जादम, कुन्दन सिंह नरूका, पार्षद नीरज जैन, जे.के. शर्मा, राजेन्द्र ंिसंह राठौड़, अनिश मोयल, धर्मेन्द्र शर्मा, सुखदेवसिंह रावत, विकास सोनगरा, बिजेन्द्र सिंह, रामदेव भडाणा, रमेश टेलर, छगन सिंह राणा, श्याम पंवार, सुरेन्द्र माथुर, रमेश चैहान, गंगाराम सैनी, दरियाव सिंह, अमित अहीर, नारायण टण्डन, अजीत मारोठिया, विक्रम सिंह, लक्ष्मी यादव, बलराम हरलानी, डाॅ. राजू शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, रोहित यादव, अशोक राठी, राजू कुमावत, रविन्द्र जसौरिया, रामकरण गुर्जर, भगवान सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(2)
देवनानी ने किया वार्ड 49 में पेज प्रमुखों से संवाद –
भाजपा प्रत्याशी श्री रामस्वरूप लाम्बा को जिताने में जुटें कार्यकर्ता
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 49 में तीन बूथों पर बूथ कार्यसमिति व पन्ना प्रमुखों से सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी श्री रामस्वरूप लाम्बा को जिताने के लिए चुनाव में जी जान से जुटने का आव्हान किया।
उन्होंने बूथ संख्या 94 के अध्यक्ष प्रेमशंकर के साथ टांक शिक्षा निकेतन के पास, बसंत विहार मारोठिया काम्पलैक्स, सर्वेश्वर नगर क्षेत्र में बूथ कार्यसमिति के सदस्यों व पन्ना प्रमुखों से सम्पर्क कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इसी प्रकार बूथ संख्या 104 के अध्यक्ष अशोक कुमार तंवर के साथ मंदिर वाली गली लोहाखान तथा बूथ संख्या 177 के अध्यक्ष तुलसीराम के साथ सिविल लाईस थाने के सामने वाली गली, जीएलओ काॅलोनी, मीठा कुआं गली, तुनवालों की गली भोपो का बाड़ा, खारा कुआ गली क्षेत्र में पन्ना प्रमुखों व बूथ कार्यसमिति सदस्यों द्वारा की जा रही चुनावी तैयारी पर चर्चा की।
(3)
भाजयुमो ने वार्ड स्तर पर तय किये शक्ति केन्द्र प्रभारी
भाजपा के पन्ना प्रमुख के सहयोग के लिए भाजयुमो से होंगे सह प्रभारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक आवश्यक बैठक आज लोक सभा उपचुनाव को लकर सम्पन्न हुई। भाजयुमो शहर अध्यक्ष विनीत पारीक ने बताया कि प्रत्येक वार्ड स्तर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं को शक्ति केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया गया है साथ ही लोकसभा उप चुनाव के लिए भाजपा द्वारा नियुक्त पन्ना प्रमुख के सहयोग के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं को सह प्रभारी के रूप में लगाया जा रहा है। भाजयुमो के कार्यकर्ता लोक सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री रामस्वरूप लाम्बा को जितोन के लिए वार्ड ही नहीं बूथ स्तर पर पूरी तरह सक्रिय है।
भाजयुमो अध्यक्ष पारीक ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा शहर में 10 स्थानों पर महापुरूषों की प्रतिमाओं पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

error: Content is protected !!