हर बूथ कमल का बूथ-मंत्री भदेल

IMG_20180107_115940अजमेर 7 जनवरी 2018। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने आज झलकारी बाई मण्डल के विभिन्न बूथो पर कार्यकर्ताओ से संवाद किया। मंत्री भदेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहां कि पन्ना प्रमुखो को अपना दायित्व समझाएं व घर-घर तक केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को पहुचाएं। उन्होने सभी कार्यतकर्ताओ को संकल्प दिलवाया कि हर बूथ कमल का बूथ होना चाहिए। प्रत्येक बूथ पर भाजपा को अधिक-अधिक वोटो से विजय मिलनी चाहिए। हम कार्यकर्ताओं के बल पर ही कांग्रेस को हराएंगे। उन्होंने वार्ड 38 के बूथ संख्या 99 की मुकेश महावर की अध्यक्षता में,बूथ नं. 100 की अमित टांक की अध्यक्षता में,बूथ नं.101 की राकेश वैष्णव की अध्यक्षता में,बूथ नं. 102 की अनिल आसनानी की अध्यक्षता में ,बूथ नं.104 राजेश चैहान की अध्यक्षता में,बूथनं. 106 की भरत कुमार की अध्यक्षता में,बूथ नं. 107 की सुगनचंद सतरावला की अध्यक्षता में,बूथ नं. 110 की अनिल जोशी की अध्यक्षता में व बूथ नं. 125 की रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठके ली। साथ ही वार्ड नं. 43 के बूथ संख्या 72 में नाथू सिंह भाटी की अध्यक्षता में बूथ नं. 6़6 गौरव जादम की अध्यक्षता में बैठक ली। इसके पश्चात् वार्ड नं. 35 की बूथ संख्या 85 की सत्यनारायण की अध्यक्षता में, बूथ 83 की श्रीमती कुसुम जी की अध्यक्षता में बूथ 84 की अजीत की अध्यक्ष व बूथ नं. 89 की विशाल भाटी की अध्यक्षता में बैठके ली। बूथ अध्यक्षों, बूथ समिति के सदस्यो व पन्ना प्रमुखो से सम्पर्क किया गया। बैठको में झलकारी बाई मण्डल के अध्यक्ष श्री बलराज कच्छावा, जिला शहर उपाध्यक्ष श्रीमती सम्पत भाटी, मण्डल महामंत्री पवन बैरवा, विशाल वर्मा व समस्त भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा ने शुरु किया घर-घर जाकर प्रचार
अजमेर 7 जनवरी 2018। दक्षिण विधानसभा में रविवार को भारतीय जनता पार्टी झलकारी बाई मण्डल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती संतोष मौर्य ने आज पालबिचला चर्च रोड पर घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला मोर्चा की सक्रियता ही चुनाव की जीत को सुनिश्चित करेगी। महिला मोर्चा की महिलाएं समूह बनाकर जनसम्पर्क कर रही है। महिला कार्यकर्ता ने वार्ड में सर्वे भी किया हैं। महिला मोर्चा ज्यादा-ज्यादा से मतदान करवाएगी। इस अवसर महिला मोर्चा ने प्रचार-प्रसार के दौरान प्राप्त होने वाली समस्याओ का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर झलकारी बाई मण्डल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष संतोष मौर्य, तारा राजपुरोहित, आशाजी मेघवंशी, मीना, शालिनी, सहित महिला मोर्चा व क्षेत्रवासी की महिलाएं उपस्थित थी।

error: Content is protected !!