कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रघु शर्मा का स्वागत

रघु शर्मा
रघु शर्मा
अजमेर 8 जनवरी। लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा ने सोमवार को अजमेर में रहकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
बाबू मोहल्ला स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार की सुबह 11:00 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ता जमा होना शुरू हो गए जहां पर लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा का कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें मालाओं से लाद दिया। कांग्रेस प्रत्याशी दिन में 4:00 बजे तक कांग्रेस कार्यालय में मौजूद रहे और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से पूरी आत्मीयता और सम्मान के साथ मिले उन्होंने कांग्रेसजनों से अपने-अपने क्षेत्रों में जी जान से जुट जाने का आह्वान किया। कांग्रेस प्रत्याशी श्री शर्मा का शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ललित भाटी पूर्व विधायक डॉक्टर गोपाल बाहेती हाजी कयूम खान पूर्व मेयर कमल बाकोलिया प्रदेश कांग्रेस सचिव महेंद्र सिंह रलावता क्रांति तिवारी विक्रम वाल्मीकि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया सभी नेताओं के साथ प्रत्याशी रघु शर्मा ने उपचुनाव की रणनीति पर लंबी मंत्रणा की।
कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा का यहां स्वागत करने वालों में विष्णु माथुर अमोलक सिंह छाबड़ा प्रताप यादव बलराम शर्मा गुलाम मुस्तफा गिरधर तेजवानी दीपक हसानी वैभव जैन प्रमिला कौशल दिनेश शर्मा अंकुर त्यागी विजय नागौरा आरिफ हुसैन विपिन बेसिल फिरोज खान सुकेश कांकरिया महेश चौहान श्याम प्रजापति रंजीत मल्लिक हेमंत शर्मा अशोक जैन लक्ष्मी हिंगोरानी शिव कुमार बंसल दयानंद चतुर्वेदी महेंद्र धानका अमित चीता मनोज कंजर महेंद्र जोधा पंडित दीनदयाल शर्मा राकेश चौहान सागर मीणा रवि शर्मा बालमुकुंद टांक लोकेश शर्मा नवीन सोनी सभा खान अब्दुल रशीद दीपक धानका मनीष सेठी चंदन सिंह कैलाश कोमल द्रोपती कोली कीर्ति हाड़ा निर्मल बेरवाल सर्वेश पारीक ईश्वर राजोरिया दिलीप यादव पवन ओढ़ हरीश मारोठिया देवेंद्र सिंह जादौन उमेश शर्मा उदय गुप्ता शैलेश गुप्ता हरि प्रसाद जाटव पुनीत सांखला यासिर चिश्ती मनीष शर्मा विशाल शर्मा रमेश सोलंकी हेमंत जसोरिया हरिप्रसाद दिवाकर संदीप शर्मा गोपाल सिंह पवार रागिनी चतुर्वेदी भरत धोलखेड़िया पूर्ण सिंह राठौड़ शमसुद्दीन दिनेश के शर्मा सविता रानी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!