अजमेर, 8 जनवरी। लोक सभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री रामस्वरूप लाम्बा को भारी मतों से विजयी बनाने का लक्ष्य लेकर अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में कार्यकर्ता उत्साह के साथ जुट गए है। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर ध्यान केन्द्रित करते हुए अपने बूथ को अजय बनाने के लिए कार्य करे।
देवनानी ने आज लोक सभा उपचुनाव की तैयारियों के क्रम में अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा के मण्डल अध्यक्षों के साथ संवाद कर बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों द्वारा की जा रही चुनावी तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हमारे कार्यकर्ता का क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता से सीधा सम्पर्क हो।
उन्होंने ने कहा कि अजमेर के चहुंमुखी विकास के लिए राज्य व केन्द्र की भाजपा सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, बिजली व्यवस्था व क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं के कई कार्य हुए है। कार्यकर्ता क्षेत्र में हुए विकास कार्यो से आमजन को अवगत करावे।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, महामंत्री रमशे सोनी, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा उपस्थित थे।
प्रदेश उपाध्यक्ष पंवार ने वार्ड 7, 9 व 55 में किया कार्यकर्ताओं से संवाद
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में संगठन प्रभारी श्री प्रहलाद पंवार ने आज वार्ड संख्या 7, 9 व 55 में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवार कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।
पंवार ने आज वार्ड 7 में भाजयुमो महामंत्री अनिल नरवाल के साथ बूथ संख्या 127 व 134 के बूथ कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक लेकर उनके द्वारा क्षेत्र में की जा रही चुनावी तैयारियों की जानकारी ली।
इसी प्रकार पंवार ने आज वार्ड संख्या 9 में भी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जुटने का आव्हान किया। वार्ड की बैठक में सैयद मंसूर अली, सलीम मोहम्मद, मोहम्मद फरहाद सागर, शफीक बक्श, गुलाम हुसैन, अब्दुल रउफ, अब्दुल रशीद, मोहम्मद तनवीर, शहजाद खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वार्ड 55 के बूथ संख्या 81 पर बजरंग मण्डल उपाध्यक्ष गंगाराम सैनी के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक श्री पंवार ने ली जिसमें राजीव भारद्वाज, ताराचंद जांगीड़, छनेश, राजू कुमावत समिति बूथ कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।