अधिक से अधिक मतदान भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा

baithkअजमेर 8 जनवरी।। महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के आदर्श मण्डल में बूथ स्तरीय बैठके ली। मंत्री भदेल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा की जीत कार्यकर्त्ता सुनिश्चित करता हैं जितना अधिक से अधिक मतदान होगा भाजपा उतने ही मतो से विजयी होगी । कार्यकर्ताओ के कहने पर हर बूथ स्तर पर बहुत से विकास कार्य हुए हैं , अब कार्यकर्ताओ की मतदान करवाने की जिम्मेदारी हैं। कार्यकर्ताओ को घर घर जाकर भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में बताना हैं मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा ने बताया कि बूथ संख्या 52 में बंटी सोनी की अध्यक्षता में , बूथ संख्या 144 में सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में , बूथ संख्या 156 की महादेव रावत की अध्यक्षता में व बूथ 124 की सुरेन्द्र वर्णवाल की अध्यक्षता में बैठक ली।

आर्य मण्डल की कल की बैठके

दक्षिण विधानसभा के आर्य मण्डल अध्यक्ष मुकेश खिंची ने जानकारी देते हुए बातया की वार्ड 13 की बूथ संख्या 1 , 4 ,5 , 6 , 16 व 10 की बैठक बूथ अध्यक्ष की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन, माली मोहल्ला डिग्गी बाजार में होगी , वार्ड 14 की बूथ संख्या 3 , 8 व 9 की बैठक नवीन सोनी के घर पर होगी , वार्ड संख्या 23 की बूथ संख्या 40 की देवदत्त जी के निवास स्थान पर साय 6 बजे होगी , वार्ड 15 की बूथ संख्या 63 की बूथ अध्यक्ष के निवास स्थान पर होगी , वार्ड 16 की बूथ संख्या 13 , 14 , 18 की अटल शर्मा के निवास स्थान पर साय 6:30 बजे होगी , वार्ड 17 के बूथ संख्या 20 की अनिल सामरिया के निवास स्थान पर साय 5 बजे , वार्ड संख्या 18 की बूथ संख्या 31 की विशाल जी के निवास स्थान पर होगी व साथ ही आर्य मंडलों के आई टी प्रभारियो की कार्यशाला हासी बाई धर्मशाला में होगी।।

महिला मोर्चा का चूल्हा संपर्क

अजमेर 7 जनवरी 2018। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने अपने अपने मण्डलो में जनसंपर्क किया।।

महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सीमा गोस्वामी ने बताया की आज वार्ड न. 39 में बूथ संख्या 104 के क्र्पाल नगर में बूथ संख्या 95 दानमल माथुर कॉलोनी , चार डानो की बावड़ी में भाजपा के झंडे लेकर घर घर जाकर चूल्हा संपर्क किया। महिलाओं को भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में बताया , महिला मोर्चा ने क्षेत्रवासियों की समस्याओ को सुना व अपनी क्षेत्रवार डायरी में नोट करा व साथ ही सफाई की समस्याओ के समाधान के लिए स्वछता एप्प डाउनलोड करवाकर उनके समस्याओ का हाथो हाथ समाधान करने की तकनीक बताई। जनसंपर्क में झलकारी बाई मण्डल अध्यक्ष संतोष मौर्य , सत्यवती शर्मा , रेखा महावर , संपत भाटी , सरोज दवे , श्वेता , कृष्णा सुचेता , सुनीता शर्मा व अन्य झलकारी बाई मण्डल की महिला मोर्चा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।
साथ ही आदर्श मण्डल की महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू शर्मा ने बताया की महिलाओं ने वार्ड न. 27 बूथ 170 घर घर जाकर पीले चावल बाटकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए निवेदन किया। सुनीता चौहान मधु रावत , मालती रावत , माया चौहान , वंदना शर्मा व अन्य आदर्श मण्डल महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!