शहर को सुन्दर बनाने में जुटे लोग

भारतीय जनता पार्टी कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ राजस्थान और मरुधर सांस्कृतिक संस्था की पहल, फव्वारा सर्किल की करी सफाई

IMG-20180111-WA0010अजमेर। धार्मिक नगरी अजमेर के संगठन मरूधर सांस्कृतिक संस्था और भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ राजस्थान ने शहर को साफ करने का बीडा उठाया है। इसी के तहत गुरूवार को शहर के प्रमुख चौराहे फव्वारा सर्किल की संस्था के बैनर तले साफ-सफाई की गई। इस कार्य में संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय पार्षद धर्मपाल जाटव ने भी सहयोग किया।
शहर का प्रमुख चौराहा होने के चलते फव्वारा सर्किल के पास से बडी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। साथ ही ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जाने वाले जायरीन भी इसी सर्किल से होकर जाते है। ऐसे में यहां की गंदगी शहर की छवि पर विपरित प्रभाव डाल रही थी। इसी को देखते हुए मरूधर सांस्कृतिक संस्था ने एक पहल कर इस सर्किल को साफ करने का बीडा उठाया। इसको देखते हुए संस्था के पदाधिकारी गोपाल बंजारा के नेतृत्व में फव्वारा सर्किल पहुंचे। इस दौरान बंजारा के साथ ही आर.के. शर्मा, नितिन, विनोद सहित अन्य कार्यकर्ता ने मिलकर यहां की कटीली झाडियों को काटा। साथ ही अन्य तरह की गंदगी को भी हटाया। फव्वारा सर्किल के सफाई कार्य में वार्ड नम्बर 5 के पार्षद धर्मपाल जाटव ने भी सहयोग प्रदान किया। सफाई कार्यक्रम के बाद भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मरूधर सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष गोपाल बंजारा ने बताया कि शहर को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए एक ओर जहां नुक्कड नाटकोंं का आयोजन किया जा रहा है, वहीं उनकी संस्था ने शहर के चौराहों सहित अन्य जगहों को भी साफ करने की पहल की है। सबसे पहले फव्वारा सर्किल की सफाई की गई। आगामी दिनों में शहर की अन्य जगहों पर भी सफाई का अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद धर्मपाल जाटव ने कहा कि मरूधर सांस्कृतिक संस्था की ओर से फव्वारा सर्किल को साफ करने का कार्य अनुकरणीय है। संस्था ने जिस प्रकार शहर को साफ करने का बीडा उठाया है। ऐसे ही अन्य संगठनों को भी आगे आना चाहिए।

error: Content is protected !!