भाजपा महिला मोर्चा शहर जिला अजमेर की बैठक संपन्न

IMG-20180111-WA0159आज दिनांक 11 जनवरी 2017 को महिला मोर्चा शहर जिला अजमेर की एक बड़ी आवश्यक बैठक कचहरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें आगामी उपचुनाव को लेकर महिला मोर्चा की क्या भूमिका रहेगी इस पर मंथन किया गया बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक एवं न्याय मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन में महिला मोर्चा ही वह ताकत है जो मतदाताओं के घर तक जाकर उनको संगठन की रीति-नीति सरकार की योजनाओं से अवगत करा सकती है और उन्हें हमारे पक्ष में मत देने के लिए निवेदन कर सकती है बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार ने कहा कि उपचुनाव में महिला मोर्चा को प्रत्येक परिवार के घर जाकर मत के लिए निवेदन करने अभी से महिला मोर्चा की अलग-अलग बूथ स्तर तक की टीम बनाकर लग जाना चाहिए जिससे कि मतदान वाले दिन हमें किसी प्रकार की समस्या ना हो और हमारी महिलाएं भी हमसे जुड़ जाए और भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि आगामी उपचुनाव को लेकर महिला मोर्चा द्वारा घर-घर जाकर चूल्हा सम्पर्क कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जोड़ा जाएगा और अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने शहर भाजपा महिला मोर्चा की व्रत जानकारी देते हुए अवगत कराया कि महिला मोर्चा की ओर से जिले के अंदर 20 टीमे उपचुनाव को लेकर अब तक बना दी गई है जो कि घर घर जाकर महिलाओं से संपर्क कर रही है और सरकार की योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने का कार्य कर रही है इस टीम की आगामी चुनाव में भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी
इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सरोज मीणा, महिला मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष रश्मि शर्मा,पार्षद भारती श्रीवास्तव, वनीता जैमन,मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी विजय, श्वेता शर्मा,संतोष मौर्य,रेखा शर्मा,संपत भाटी,सावित्री शर्मा,सुनीता चौहान, भारती मेहरा आदि महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित उपस्थित रहे

error: Content is protected !!