पायका चोल सम्पन्न, ग्रामीण प्रतिभाएं सम्मानित

अंराई में पायका खेलों के विजेताओं का पुरस्कार देते अतिथि

अराई। कस्बे में गत दिनों से चल रहे राजस्थान खेल परिषद के तत्वावधान में पंचायत खेल अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरांई सरपंच भंवर गोपाल गौड ने खिलाडियों को बताया कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल खेल में जीवन जीने सिखने का मोका मिल जाता है। उन्होने बताया कि खेलों से तन तंदुरस्त और मन स्वच्छ रहता है। खेल जीवन में प्रतिस्प्रदा, कौशल एवं संघर्ष करना सिखाते है। समारोह अध्यक्ष थाना एएसआई कन्हेया लाल शर्मा ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को भी जीवन में केरियर के रूप में अपनाया ज सकता है। श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन करने वाले और खेलों के प्रति समर्पित लोगों ने खेल के माध्यम से देश का रोशन किया है साथ में आर्थिक सुदृढ भी बने है। समारोह में मोतीपुरा प्रधानाध्यापक कमलेश चन्द गौड, लतीफ मोहम्मद, भवानी शंकर सैन, किशन लाल, शारिरीक शिक्षक सुमित्रा छीपा, राजेश कुमार शर्मा ने संबोधित किया तथा विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किये।

error: Content is protected !!