भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पूरी मेहनत से किया कार्य

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर 03 फरवरी, 2018। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि लोक सभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पूरी मेहनत से कार्य किया है। उन्होंने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
देवनानी आज एक स्थानीय समारोह स्थल पर आयोजित अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर मण्डल व शहर जिला संगठन स्तर के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने लोकसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए पूरे प्रयास किये। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने अजमेर में जो विकास के अभूतपूर्व कार्य कराये है उन्हें ओर गति प्रदान करेंगे तथा जनता का फिर विश्वास जितेंगे।
बैठक में कार्यकर्ताओं का भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, महामंत्री रमेश सोनी, मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, राजकुमार ललवानी व राजेश शर्मा ने भी आभार व्यक्त किया।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, भाजपा के पार्षदगण, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, शक्ति केन्द्र प्रभारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष व पदाधिकारी, महिला मोर्चा व एससी मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी, समस्त बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!