कांग्रेस धन्यवाद जनसभा का आयोजन करेगी

अजमेर 13 फरवरी। लोकसभा उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होने के बाद कांग्रेस जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए धन्यवाद जनसभा का आयोजन करेगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट सांसद रघु शर्मा सहित प्रदेश कांग्रेस के कई नेता शामिल होंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव में भारी सफलता के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं और जनता को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए धन्यवाद जनसभा आयोजित की जाएगी। 15 फरवरी को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के पास स्थित समारोह स्थल विजय लक्ष्मी पार्क में धन्यवाद जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें नव निर्वाचित सांसद डॉ रघु शर्मा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित प्रदेश कांग्रेस के कई नेता संबोधित करेंगे और उपस्थित कार्यकर्ताओं व उपचुनाव में कांग्रेस को दिए जन समर्थन के लिए जनता को आभार प्रकट करेंगे। 15 फरवरी को कार्यक्रम दोपहर 12 बजे विजय लक्ष्मी पार्क में होगा जिसमें जिले भर के विधायक, पूर्व विधायक गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नेता बी.एल. ए. एवं बूथ अध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि, जिला कांग्रेस कमेटी के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीगण, कांग्रेस नेताओं सहित आम कार्यकर्ता शामिल होंगे। धन्यवाद जनसभा का उद्देश्य लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली अपार सफलता के बाद आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करना है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए सभी पदाधिकारियों में कार्य विभाजन किया है। इस संबंध में मंगलवार को दिनभर कांग्रेस कार्यालय में विमर्श के कई दौर चले जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में श्याम प्रजापति, विपिन बेसिल, अंकुर त्यागी, अतुल माहेश्वरी, मयंक टंडन, सुकेश कांकरिया, दयानंद चतुर्वेदी, मुजफ्फर भारती, नीरज यादव, मनीष शर्मा, मनीष सेठी, दीपक धानका मौजूद थे।

error: Content is protected !!