भगवंत यूनिवर्सिटी का बढ़ता जा रहा है विवाद

अजमेर। भगवंत विश्वविधालय में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां मंगलवार को विश्वविधालय प्रशासन पर फर्जी डिग्री देने का छात्र आरोप लगा रहे थे, वहीं बुधवार को छात्रों ने आरोप लगाया की विश्वविधालय प्रशासन उनकी आवाज को दबाने के लिए उन्हें जबरन होस्टल से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया की विश्वविधालय में चल रही तमाम अनियमित्ताओं की जानकारी कलेक्टर को दे कर मदद की गुहार करना चाहते थे, लेकिन विश्वविधालय प्रशासन ने उन्हें जाने नहीं दिया। जिस बस में वे सवार हो कर कलेक्टर से मिलने जा रहे थे, उस बस को खाली करवा कर रवाना कर दिया गया। वहीं दूसरी और विश्वविधालय प्रशासन इन सब आरोपों को नकार रहा है। उसकी माने तो छात्रों को मूल दस्तावेज महज इसलिए नहीं दिए जा पा रहे क्योंकि वे दस्तावेज सत्यापन के लिए विभिन्न एजेंसियों के पास गए हुए हैं। विश्वविधालय प्रशासन का यह भी कहना है की समस्या केवल उन्हीं छात्रों को है, जिन्हें कुछ बाहरी तत्व भड़का रहे हैं। विश्वविधालय प्रशासन छात्रों को धमकाने के आरोपों को भी सिरे से खारिज कर रहा है।

error: Content is protected !!