जैन सोशल ग्रुप का पेड मैन फिल्म शो रहा हाउस फुल

अजमेर, 21 फरवरी, 2018
जैन सोशल ग्रुप की ओर से बुधवार को सिने मॉल में पेड मैन फिल्म शो का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी स्कूल की छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। शो का विभिन्न स्कूलों की करीब सवा चारसौ छात्राओं ने लुत्फ उठाया।
ग्रुप के अध्यक्ष संजय सोनी ने बताया कि इसमें राजकीय महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदर्श नगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आंतेड़, विवेकानन्द मॉडल स्कूल, ज्ञानम संस्थान, नोबल स्कूल वैशाली नगर, भाग्य मातेश्वरी स्कूल सरावगी मोहल्ला, अजमेर, टर्निंग पाइंट स्कूल की छात्राऐं शामिल थी। शो के समय सभी स्कूलों की छात्राओं में एक जोश देखा गया। छात्राओं के साथ आई शिक्षिकाआंे ने बताया कि फिल्म बहुत ही शिक्षाप्रद है, जिसमें महिलाओं को सैनिटरी पैड यूज करने की सलाह दी गई है। इसमें खास तौर पर ग्रामीण महिलाओं को अच्छा संदेश देने का प्रयास किया है।
स्कूलों से संम्पर्क साधने का कार्य ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष इंदू जैन ने किया। इसके अलावा फिल्म शो को आयोजित कराने में अरूण-निलम सेठी, मोहन-कनकलता, सुभाष-नीरू बड़जात्या, रमेश-कल्पना बड़जात्या, सुनिल वर्षा काला, अनिल-शोभा दोषी, निर्मल-निशा बोहरा, संदीप-इंदू जैन, मनोज-रूपश्री, सुनिल-प्रमिला, राजकुमार-मधु बिलाला आदि का सहयोग रहे। शिकागो से लता सौगानी ने भी आर्थिक सहयोग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रुप की अनिल-अंजू पाटनी, अनिता सोनी, अमित जैन, अंकुर जैन, प्रमोद सोगानी, अनिल-संगीता सालगिया, आषिश सालगिया आदि ने भी सहयोग किया।

(अनिल पाटनी)
सदस्य, जैन सोशल ग्रुप, अजमेर
9829215242

error: Content is protected !!