श्याम मंदिर में गूंजी रामायण चौपाइयां

सुंदरकांड पाठ से हुआ रंगीला फागण महोत्सव का शुभारंभ
ब्यावर, 21 फरवरी। श्री श्याम परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय रंगीला फागण महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रथम दिवस श्री श्याम मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया।
महोत्सव संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि रामायण मंडल के गायक राजकुमार अत्रेय, गुलाबचंद सैनी, जीआर जलवानिया ने सुंदरकांड पाठ का गायन किया। श्याम मंदिर रामायण की मंगल चौपाइयों से गूंज उठा। गाइए गणपति जगवंदन.. कीर्तन के साथ पाठ प्रारंभ हुआ। इसके बाद मंगल भवन अमंगल हारी.., दुनिया चले ना श्रीराम के बिना.., दुनिया में देव हजारों है बजरंग बली का क्या कहना.. जैसे भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। पाठ प्रारंभ होने से पहले मंदिर प्रमुख सुनील कौशिक, मोनिका कौशिक, विनेश कौशिक, रत्ना कौशिक ने भगवान राम व बाबा श्याम का पूजन किया। पंडित विकास शर्मा व तेजनारायण व्यास ने व्यासपीठ पर विराजित होकर पूजन करवाया। कार्यक्रम में मुकेश गर्ग, अशोक गोयल, मदनमोहन शर्मा, दिलीप खत्री, सुंदर सिंह खींची, अनिल धाकड़, गोपाल पण्डियार, विनोद शर्मा, शांति जलवानिया, निशांत मंगल, मनोज शर्मा, चिराग गर्ग, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, मयंक सिंहल, संस्कार मंगल सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने धर्मलाभ लिया। गुरुवार को दोपहर तीन बजे से श्याम सत्संग का आयोजन होगा। इसमें कृष्ण राधिका मंडल की युगल जोड़ी मधु सोलीवाल व तनीषा सोनी बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगी।

error: Content is protected !!