कांग्रेसजन जलाएंगे भ्रष्टाचार की होली

अजमेर| राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक पंकज शर्मा काकू के निर्देशानुसार अभाव-अभियोग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में आज बुधवार को शाम 6:00 बजे जी सी ए चौराहे पर भ्रष्टाचार की होली जलाई जाएगी| वर्मा ने बताया कि भाजपा और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक है और इन दोनों का खात्मा करने के लिए ही होली दहन की पूर्व संध्या पर विरोध स्वरूप इस बुराई की होली जलाई जाएगी| बुधवार शाम 6:00 बजे आयोजित भ्रष्टाचार होली दहन में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल एनएसयूआई अग्रिम प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे|

error: Content is protected !!