विद्यालय और महाविद्यालय में विचार गोष्ठी के हुए आयोजन

विद्यार्थियों को भारतीय नववर्ष मनाने की जानकारी
अजमेर 28 फरवरी। नवसंवतसर समारोह समिति द्वारा श्री मथुरा प्रसाद गुलाब देवी आर्य कन्या विद्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता चित्तौड़ प्रांत के सेवा प्रमुख मोहन जी खण्डेलवाल रहे।
उन्होने बताया कि भारतीय नवसंवत्सर 18 मार्च 2018 को प्रारम्भ हो रहा है। यह नवसंवत्सर पूर्णतः वैज्ञानिक एवं प्रकृति सम्मत तो है ही हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर को पुष्ठ करने का पुण्य दिवस भी है। इस दिन कई महापुरूष वरूणावतार झूलेलाल जी का आज ही के दिन अवतरण हुआ, डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म भी आज ही के दिन हुआ, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के संस्थापक पूजनीय डॉ. केशवराम बलिराम हेडगेवार का भी जन्म वर्ष प्रतिपदा के मंगल दिन ही हुआ। नवसंवत्सर के दिन ही भगवान श्री राम का राज्याभिषेक तथा सम्राट युधिष्ठिर का भी राज्याभिषेक आज के दिन हुआ है। उन्होने ही सभी छात्र-छात्राओं और आचार्य दीदी से पाश्चात्य संस्कृति को छोड़ राष्ट्र की दृष्टि से विजयी, विज्ञान की दृष्टि से समायोजित खगोलशास्त्र की दृष्टि से पूर्ण स्वदेशी कालगणना को अपनाने का आग्रह किया गया।
संगोष्ठी के अंत में शाला प्रधान श्रीमती नर्बदा शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

हमारी भारतीय काल गणना के अनुसार सृष्टि का निर्माण हुआ – सुरेश अरोड़ा
अजमेर। डी.बी.एन. अंग्रेजी माध्यम उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवसंवत्सर की वैज्ञानिक अवधारणा पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के सुरेन्द्र अरोड़ा रहे। उन्होने बताया कि हमारी भारतीय काल गणना के अनुसार सृष्टि का निर्माण हुआ अब तक लगभग 2 अरब बीत चुके है। आज विश्व के वैज्ञानिक इस तथ्य को स्वीकारने लगे है। सृष्टि का प्रारम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा रविवार को सूर्य के प्रथम प्रकाश के साथ हुआ। इसलिए इस दिन प्रथम होरा रवि की थी। पश्चात् चन्द्रमा, मंगल, बुध, गुरू, शुक्र, शनि की होरा आई, जिन पर सातों दिनों का नामकरण किया गया जिन्हें आज सम्पूर्ण संसार मानता है।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रतिक्षा नागर ने किया तथा धन्यवाद शाला प्रधान डॉ. नवनीत ठाकुर ने दिया।

नव संवत्सर पूर्णतः वैज्ञानिक और प्रकृति सम्मत
अजमेर। नवसंवतसर समारोह समिति द्वारा सावित्री राजकीय आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता नवसंवतसर समारोह समिति संयोजक निरंजना शर्मा रहे।
उन्होने भारतीय काल गणना की वर्तमान परिपेक्ष्य को बताया। इस बार भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2075, 18 मार्च 2018 को प्रारम्भ हो रहा है। भारतीय सांस्कृति के मनीषियों और प्राचीन भारतीय खगोल शास्त्रियों के चिन्तन मनन के आधार पर की गई काल गणना से यह नव संवत्सर पूर्णतः वैज्ञानिक और प्रकृति सम्मत तो है ही, हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर को पुष्ट करने का पुण्य दिवस भी है।
विद्यालय प्रधानाध्यापक लीलामणी गुप्ता ने भी अपने विचार बच्चें के समक्ष रखे।

निरंजन शर्मा
संयोजक नवसंवतसर समारोह समिति
मो. 9828171560

error: Content is protected !!