गोविन्द भारद्वाज और देशवर्धन को अकादमी पुरस्कार

राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा किया जाएगा सम्मानित
अजमेर/राजस्थान साहित्य अकादमी अध्यक्ष डॉ इन्दुशेखर तत्पुरूष द्वारा घोषित वर्ष 2017-18 के कुल आठ पुरस्कारों में से दो पुरस्कार अजमेर के साहित्यकारों के नाम हुए हैं। अकादमी सदस्य उमेश कुमार चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अकादमी का बाल साहित्य हेतु प्रतिष्ठित ‘शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कार‘ बाल साहित्यकार गोविन्द भारद्वाज को उनकी कृति ‘बिल्ली मौसी बड़ी सयानी‘ के लिए दिया जाएगा। इन्हें 31 हजार नकद राशि और प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इस बाल कहानी संग्रह में बाल मनोविज्ञान पर आधारित 28 बाल कहानियांँ हैं जो बाल सुलभ मनोरंजन के साथ जीवन मूल्यों की प्रेरणा भी देती हैं। उल्लेखनीय है कि राजकीय आदर्श उमा विद्यालय होकरा में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत गोविन्द भारद्वाज की अब तक सात कृतियां प्रकाशित हुई हैं जिनमें छः बाल साहित्य और एक लघुकथा पर है। प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं सहित दूरदर्शन और आकाशवाणी पर भी इनकी कविताएं, बाल कहानियां और लघुकथाएं लोकप्रिय हैं।
प्रथम प्रकाशित कृति के लिए अकादमी का ‘सुमनेश जोशी पुरस्कार‘ युवा उपन्यासकार देशवर्धन सिंह को उनकी पहले उपन्यास ‘मनन‘ के लिए मिलेगा। इन्हें 21हजार नकद राशि सहित प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इस उपन्यास में राजस्थान के एक दलित व महत्वाकांक्षी युवक के संघर्ष की कहानी है। अछूत और दरिद्र होने का दंश सहते हुए भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बड़ा आदमी बनने की ललक उसके जीवन में कई प्रकार के बदलाव और चुनौतियां लाती है। यह उपन्यास युवा जीवन की भ्रांतियों और विसंगतियों के प्रति भी सावचेत करता है। इन साहित्यकारों को 18 मार्च 2018 को उदयपुर में होने वाले अकादमी के वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

उमेश कुमार चौरसिया
सदस्य राज. साहित्य अकादमी संपर्क-9829482601

error: Content is protected !!