केकड़ी
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की बैठ केकड़ी प्रभारी एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए एडीए अध्यक्ष हेडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर चलने वाले लोगों का संगठन है इसकी स्थापना जनसंघ के रुप में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी जो प्रारंभ में नेहरू जी के मंत्रिमंडल में मंत्री थे लेकिन कश्मीर पर सरकार की विचारधारा से मतभेद होने के कारण उन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत
एक नई पार्टी का गठन किया जिसका उद्देश्य भारत को परम वैभव पर ले जाने का था कालांतर में यह दल जनता पार्टी होते हुए 6 अप्रेल1980 में भारतीय जनता पार्टी के रुप में स्थापित हुआ जो आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है जिसकी संपूर्ण भारतवर्ष में 22 राज्यों में सरकारें हैं भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व लोकतंत्र में विश्वास रखती है और इसका उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार करना वह राष्ट्र की मुख्यधारा में उसे बनाए रखना है तथा भारत को शक्तिशाली बनाकर विश्व में पुनः भारत का परचम फहराना है अतः कार्यकर्ता बंधुओं 2018 में राजस्थान विधानसभा व 2019 में लोकसभा का चुनाव पार्टी के लिए बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि आज सभी दल येन केन प्रकारेण सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं उनका देश के विकास से कोई लेना देना नहीं है केवल सत्ता प्राप्त करना ही उनका उद्देश्य है इसके लिए वे जाति-पाति के नाम पर लडाई झगडा फसाद करा सकते है अतः में सावधानीपूर्वक सभी से सामंजस्य रखते हुए ध्यान देना है तथा केंद्र व राज्य सरकार ने अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं आमजन के सुविधा के लिए चलाई है इनका घर-घर जाकर प्रचार करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आज पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है इसको स्थापित करने में पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का हम योगदान था जिन्होंने बिना किसी साधनों के गांव-गांव घूमकर राष्ट्रवादी विचार को जन-जन तक पहुंचाया इसी का परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी कि सरकार केंद्र सहित 22 राज्यों में बनी हुई है और पूरे देश के लोगों का ध्यान भारतीय जनता पार्टी पर टिका हुआ है क्योंकि कांग्रेस की नीतियों के कारण कश्मीर आसाम बंगाल कई समस्याएं खड़ी हुई है जिनका हल केवल भारतीय जनता पार्टी ही निकाल सकती है अतः कार्यकर्ता बंधुओं आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव एक चुनौती है इसमें भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा का मुकाबला से सत्तालोलुप संगठनों किस अंग से है के गठजोड़ से है जो बिना किसी विचार बिना किसी नियम सिद्धांत के केवल सत्ता प्राप्ति हेतु इकट्ठे हुए हैं अतः आप सभी गांव गांव ढाणी ढाणी तक भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं और बताएं कि किस तरीके से भ्रष्टाचार रुका है पहले दिल्ली से एक रुपया चलता था तो गांव तक पहुंचते-पहुंचते वह मात्र चवन्नी रह जाया करता था आज सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सुविधाएं सीधे लाभार्थी के खाते में आ रही है जिससे भ्रष्टाचार रुका है लेकिन कांग्रेसी बंधु झूठ फैलाने में माहिर है अभी टोल टैक्स राज्य सरकार ने माफ किया तो कांग्रेसी इसका स्वागत करने के बजाए मिथ्या प्रचार कर रहे हैं कि राज्य ने हटा दिया तो क्या हुआ केंद्र सरकार ने दरें बढ़ा दी जबकि केंद्र सरकार कांग्रेस की जबरदस्त थी इन्होंने ही नेशनल हाईवे पर एमओयू किए थे जिसमें हर वर्ष अप्रैल माह में कॉल दरें बढ़ाने का प्रावधान किया था लेकिन सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए नव निर्वाचित सांसद जो खुद पढ़े लिखे हैं पर जनता को बरगलाने में लगे हैं ऐसी मिथ्या बातों का कार्यकर्ता मुंहतोड़ जवाब दें। पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार व केंद्र सरकार ने जन कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं चलाई है उसी के अनुरूप केकड़ी शहर में भी आमूलचूल परिवर्तन हुआ है नगर की कालोनियों में सी सी सड़कें प्रवेश द्वार सीसीटीवी कैमरे और इसी क्रम में नगर वासियों के मनोरंजन हेतु एक चौपाटी का निर्माण भी हमने किया लेकिन इसमें भी लोगों को राजनीति बीच में फसाकर इसमें भी अवरोध उत्पन्न किए जिसे केकड़ी शहर की जनता भली भांति परिचित है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी सभी कार्यकर्ता बंधु अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और भारतीय जनता पार्टी का मजबूती से प्रचार प्रसार करें, मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस को विकास सुहा नहीं रहा है इसलिए ये मिथ्या प्रचार कर रहे हैं आज केकड़ी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,रोड,ग्रामीण गौरव पथ, पशु चिकित्सालय सहित अनेकों काम हुए हैं जिन्हें हमें जनता को बता कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पुुनः लाना है जिससे आने वाले 2018 व 2019 के चुनाव में भाजपा की सरकार बने बेठक को पूर्व अध्य्क्ष शांतिलाल विनायका बलराज मेंहरचंदानी जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल पार्षद धनराज कच्छावा,राजेन्द्र विनायका,महामंत्री रामबाबू सागरिया मंडल उपाध्यक्ष रिखब धमानी,केश कला बोर्ड सदस्य सुरेश सेन,अजीज खिलजी, लक्ष्मण सिंह राठौड़ सहित कई वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियो व जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया ।
प्रारंभ में अतिथियों द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,अतिथियों का स्वागत मण्डल व मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा किया गया,इस मौके पर भाजपा के संस्थापक सदस्य चतुर्भुज सिंह राठौड़,शांति लाल विनायका,बलराज मेहरचंदानी,चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र लक्ष्यकार का सम्मान अतिथियों ने माला ,दुपट्टा पहनकर व भाजपा का प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया, बैठक में युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा व्यास अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी पार्षद सुरेंद्र जोशी ज्ञान प्रकाश राठी सुरेश चौधरी,शांतिलाल नायक,मनीष मेहरचन्दानि, धनराज नायक,धनराज कच्छावा प्रीतम जैन, गोपाल पारीक भंवर बाजी विनोद विजय हेमराज आचार्य,धनराज चौधरी राजराजेश्वर व्यास केदार शर्मा श्याम सुंदर शास्त्री,कमल सांखला, पीर मोहम्मद खिलजी रमेश शास्त्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।बेठक का संचालन महामंत्री अनिल राठी ने किया।