अजमेर कारखाना समूह द्वारा 63वें रेल सप्ताह समारोह में रेल कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत।
अजमेर 13 अप्रेल 2018: अजमेर कारखाना समूह द्वारा 63वां रेल सप्ताह समारोह सीनियर रेलवे इन्स्टीट्यूट, अजमेर में मुख्य कारखाना प्रबन्धक श्री आर.के.मूंदड़ा की अध्यक्षता में मनाया गया, जिसमें कारखाना समूह के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। समारोह में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री रघुवीर सिंह चारण द्वारा वर्ष भर में श्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। समारोह के दौरान लोको कारखाना, कैरिज कारखाना, विद्युत कारखाना, भण्डार विभाग एवं कार्मिक विभाग के कुल 203 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं सामूहिक पुरस्कार मुख्य कारखाना प्रबन्धक द्वारा प्रदान किये गये। उल्लेखनीय है कि कैरिज कारखाना को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट वर्कषॉप शील्ड प्रदान की गई है एवं उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री रघुवीर सिंह चारण, सहा.कारखाना प्रबन्धक, श्री विकास अग्रवाल, वरि.अनु.इन्जीनियर श्री दीपक मौर्य एवं फिटर कु. प्रियंका रोज मैसी को महाप्रबन्धक स्तर पर सम्मानित किया गया है। इन सभी को मुख्य कारखाना प्रबन्धक द्वारा समारोह में सम्मानित किया गया। साथ ही जोनल स्तर से प्राप्त सर्वश्रेष्ठ कार्यषाला शील्ड लोको कारखाना, नवपरिवर्तन शील्ड कैरिज कारखाना, भण्डार डिपो शील्ड, कैरिज भण्डार डिपो को भी मुख्य कारखाना प्रबन्धक द्वारा समारोह में सम्बन्धित उप मुख्य यांत्रिक इन्जीनियर एवं वरि.सामग्री प्रबन्धक को उक्त शील्ड प्रदान की गई। समारोह में मुख्य कारखाना प्रबन्धक श्री आर.के.मूंदड़ा द्वारा अजमेर कारखाना समूह के गौरवषाली इतिहास में कारखाना समूह के कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य कर जोनल एवं राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ/ उत्कृष्टता शील्ड एवं व्यक्तिगत पुरस्कार प्राप्त करने की भूरी-भूरी प्रषंसा एवं उनको आगे श्रेष्ठ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। समारोह के दौरान कारखाना समूह के सांस्कृतिक कर्मियों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमें श्री रतन कुमार द्वारा गायन, कु. झलक एवं प्रेरणा सिंह द्वारा मोहक नृत्य प्रस्तुत किये। साथ ही श्री जयसिंह द्वारा केसरिया बालम पधारो मारे देष सम्मोहक अन्दाज में प्रस्तुत किया। समारोह में मान्यता प्राप्त टेªड यूनियन एनडब्ल्यूआरईयू, यूपीआरएमएस एवं एससी/एसटी एसोसिएषन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में रेल कर्मियों द्वारा भाग लिया गया। समारोह के अन्त में सभी आगन्तुकों एवं अधिकारियों का सहा.कार्मिक अधिकारी श्री पवन कुमार जोषी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
(रघुवीर सिंह चारण)
उप मुख्य कार्मिक अधिकारी(का)
अजमेर