अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र बनेगा स्मार्ट

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 15 अप्रैल। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी से कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र आने वाले कुछ महिनों में जिले के सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्रों में शामिल होगा। पिछले चार सालों में विधानसभा क्षेत्र में 780 करोड रू. के विकास कार्य कराये गये है। आगामी कुछ माह में करीब 2 हजार करोड रू. की स्मार्टसिटी योजना के काम भी शहर में दिखने शुरू हो जायेंगंे।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज जनसंवाद कार्यक्रम में तहत वार्ड संख्या 49 में कार्यकर्ताओं, आमजन, बूथ कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ सदस्यों से विचार-विमर्श किया। उन्होेंने वार्ड 49 के सर्वेश्वर नगर ब्लाक ए व बी, लोहाखान, भोंपो का बाड़ा क्षेत्र में सम्पर्क कर क्षेत्रवासियों से उनकी समस्याऐं जानी तथा सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान किये जाने के निर्देश दिये। उन्होनंे नन्दराम शर्मा एवं तुलसीराम बागड़ी सहित क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता से उनके घर जाकर सम्पर्क किया एवं सगंठन की गतिविधियों व विकास कार्यो के सम्बंध में चर्चा की तथा क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में पिछले चार सालों में विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रत्येक वार्ड में करोडो रू. के विकास कार्य कराये गये है। हमने क्षेत्र की प्राथमिकताओं को ज्यादा और उसके अनुसार विकास कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर करवाया है।
इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद महेन्द्र जादम, छगन राणा, जगदीश शर्मा, अजयसिंह, राजेन्द्र गुप्ता, सुनील पारख, नन्दलाल शर्मा, रमेश शर्मा, तुलसीराम बागड़ी, ताराचन्द पालड़िया, नवीन सिन्दल, उमेश टांक, देवेन्द्र जादम, नोरतमल गहलोत, भानुप्रताप कच्छावा, शैलेन्द्र शर्मा, प्रकाश महावर, रामपाल, सुभाष अग्रवाल, दाउदयाल शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

2. अजमेर उत्तर में 1 करोड़ 43 लाख की नई पाईप लाईन स्वीकृत
देवनानी ने क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश
अजमेर, 15 अप्रैल। अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के सुधार हेतु विभिन्न स्थानों पर नई स्टील पाईप लाईन जोड़ने बिछाने के कार्य हेतु राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ 43 लाख की स्वीकृति जारी की गई है। यह जानकारी देते हुए शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि क्षेत्र में पुरानी व छोटी पाईप लाईनों के कारण क्षेत्रवासियों को हो रही पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र में नई स्टील पाईप लाईन स्वीकृत की गई है।
देवनानी ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता सत्येन्द्रसिंह व अधिशाषी अभियन्ता सम्पत जीनगर को क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था में तत्काल सुधार के लिए आवश्यक प्रबंध किये जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था में सुधार हेतु उनके विधान सभा क्षेत्र को मिलने वाले पानी की मात्रा को बढ़ाये जाने के लिए उच्च स्तर पर भी प्रयास किये जाएंगे।
देवनानी ने बताया कि उनके विधान सभा क्षेत्र में स्थित रजत पथ मित्रनगर में नई पाईप लाईन हेतु 25.22 लाख व वाल्मिकी चैक में नई पाईप लाईन हेतु 35.51 लाख तथा वार्ड 55 में छतरी योजना आंतेड़ रोड़ क्षेत्र में नई पाईप लाईन हेतु 14.67 लाख रूपये राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किये गये है।
इसी प्रकार चैरसियावास स्थित कुम्हार मौहल्ला में पाईप लाईन हेतु 8.34लाख व किशन गुरनानी मौहल्ला में नई पाईप लाईन हेतु 19.72 लाख तथा जाटियावास व नयाबाजार हेतु 11.11 लाख रूपये स्वीकृत हुए है। इसके अतिरिक्त जम्बेश्वर काॅलोनी रातीडांग में पाईप लाईन हेतु 13.93 लाख व देवनगर में नई पाईप लाईन हेतु 14.45 लाख रूपये स्वीकृत हुए है।

error: Content is protected !!