22वीं सिन्धु दर्षन तीर्थयात्रा की आनलाइन रजिस्ट्रेषन जारी

23 से 26 जून को लेह लद्धाख में
अजमेर 17 अप्रेल – 22वीं सिन्धु दर्षन तीर्थयात्रा 2018 आगामी 23 से 26 जून को लेह लद्धाख में आयोजित की जायेगी। यात्रा का पंजीकरण 30 अप्रेल 2018 तक ऑन लाइन व केन्द्रीय कार्यालय में फार्म भरकर किया जायेगा। राजस्थान से 200 तीर्थयात्रियों के सम्मिलित होने का लक्ष्य रखा गया।
प्रदेष प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि लेह लद्धाख में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिये केन्द्रीय व राज्य ईकाईयों के पदाधिकारी भारतीय सिन्धु सभा व हिमालय परिवार सहित विभिन्न संगठन मिलकर आयोजन करेगें।
यात्रा पांच मार्गो से चलेगी –
यात्रा संख्या एक हवाई मार्ग दिल्ली-लेह- दिल्ली होगी। चार यात्रायें सडक मार्ग से एसडी 2 चण्डीगढ-लेह-चण्डीगढ, एसडी 3 जम्मू-लेह-जम्मू, एसडी 4 जम्मू-लेह-चण्डीगढ, एसडी 5 चण्डीगढ-लेह-जम्मू होकर चलेगी। तीर्थयात्रियों का दिल्ली व जम्मू में विदाई समारोह आयोजित कर रवाना किया जायेगा।
सिन्धु घाट व सिन्धु भवन पूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम, चार दिवसीय लेह लद्धाख में भ्रमण समारोह, पेगांग झील भ्रमण के साथ पोलो ग्राउण्ड पर पर्यटन विभाग व स्थानीय कलाकारो द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम किये जाते हैं।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो.9414705705

error: Content is protected !!