शिक्षा राज्यमंत्री ने वार्ड 51 में ली बैठक

अजमेर, 24 अप्रैल। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि कांग्रेस के पास उपलब्धि के नाम पर बताने को कुछ नहीं है। वह केवल भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करके सत्ता पाना चाहती है। कांग्रेस बताए कि उसने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में क्या विकास कार्य करवाया। भाजपुा ने जो विकास कार्य करवाए, वह हम सबको बता रहे हैं। हमारे विकास कार्य सभी को दिखाई देते हैं।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज विधायक संवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 51 में आमजन, बूथ स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को शीघ्र निर्देश दिए कि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को राज्य सरकार द्वारा कराए गए कामों की भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपाराज में विकास नहीं होने का दुष्प्रचार कर रही है। हमारे काम तो सबको दिख रहे हैं। हम बता रहे हैं कि हमने कितने काम करवाए। कांग्रेस यह क्यों नहीं बताती कि उसने क्या किया। कांग्रेसराज में शहर में कोई काम नहीं हुआ। हम प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रुपए के काम गिना रहे हैं। वो लाखों के तो बताएं। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के इस दुष्प्रचार का मुकाबला करें।
उन्होंने कहा कि भाजपाराज में शहर ने बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, चिकित्सा सहित प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की की है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चार साल में सैकड़ों करोड़ के काम हुए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस विकास नहीं होने का दुष्प्रचार कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता अपनी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।
श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर में चिकित्सालय, आनासागर के चारों ओर पाथवे का निर्माण, सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, क्षेत्र के गांवों में आजादी के बाद पहली बार घर घर पेयजल आपूर्ति, रेलवे स्टेशन का नया प्रवेश द्वार, शहर व गांवों की सडकों का सुदृढ़ीकरण, मुख्य मार्गों पर पोललेस व अंडर ग्राउंड केबलिंग सहित कई ऐसे कार्य हैं जिनसे बड़ी संख्या में आमजन को राहत मिली है। विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में 7 करोड़ से अधिक राशि से कक्षा-कक्ष एवं अन्य काम करवाए गए हैं।
इस दौरान पार्षद अनीश मोयल, सुरेन्द्र माथुर, रचित कच्छावा, भरत छीपा, कपिल शर्मा, चन्द्रकान्त शर्मा, नितिन कोटिया, मुकेश महाराज, विक्रम बंजारा आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

कल दिनांक 25 अप्रेल का कार्यक्रम
ग्राम माकड़वाली में 1 करोड़ 85 लाख से चिकित्सायल भवन का शिलान्यास
26.60 लाख से राजकीय विद्यालय में 3 कक्षा कक्ष का शिलान्यास

शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी कल दिनांक 25 अप्रेल को प्रातः 9.30 बजे राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़वाली के भवन निर्माण का शिलान्यास करेंगे। राज्य सरकार द्वारा इस कार्य के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है।
इसके पश्चात् राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माकड़वाली में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत स्वीकृत 3 कक्षा कक्ष निर्माण का शिलान्यास भी करेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा इस कार्य के लिए 26.60 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है।

error: Content is protected !!