बच्चों को संस्कारित ही विवेकानन्द केन्द्र का उद्देष्य

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी द्वारा 8 से 16 वर्ष के आयु के बालक बालिकाओं के लिए
आउटडोर समर कैंप आरंभ

अजमेर। आज बच्चों में पढ़ाई को लेकर अत्यंत तनाव व्याप्त है तथा वे खेलों से होने वालेे नैसर्गिक विकास से वंचित होते जा रहे हैं। अपने सामाजिक सरोकार को समझते हुए विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की स्थानीय शाखा द्वारा आदर्ष नगर में 8 से 16 वर्ष तक की आयु के बच्चों को खेल खेल में संस्कार सिखाने के लिए छः दिवसीय आउटडोर समर कैंप का आयोजन आदर्ष नगर गृहनिर्माण समिति उद्यान में सांयकाल 5.30 बजे से 7 बजे तक किया जा रहा है। नगर प्रमुख रविन्द्र जैन ने बताया कि आज बच्चों को ओंकार का उच्चारण करना सिखाया गया और कंगारू दौड़, मेढक दौड़, तीन टांग दौड़, फलों का राजा, चरण स्पर्ष तथा केन्द्र चलो खेल खिलाए गए।
इसके साथ ही बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए केन्द्र के अखिल शर्मा ने सूर्यनमस्कार का अभ्यास कराया जिसमें रोहित शर्मा ने सहयोग किया। आज के बौद्धिक सत्र में याषिका यादव ने बच्चों को स्वामी विवेकानन्द के बाल्यकाल के जीवन के बारे में बताया और स्वामी विवेकानन्द के बचपन की घटनाओं की जानकारी दी।
नगर प्रमुख रविन्द्र जैन ने बताया कि समर कैंप में सुरेष लामा, पियूषी सोनी, बीना रानी का सहयोग मिल रहा है।

(अखिल शर्मा)
सहनगरप्रमुख
9414008765

error: Content is protected !!