भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजमेर की प्रथम प्रवास पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया स्वागत कार्यक्रम में आतिशबाजी से लेकर पुष्प वर्षा के साथ ही पूरा वातावरण भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो गया
प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहां सदा कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ है यहाँ कभी भी किसी भी कार्यकर्ता को उसकी क्षमता के आधार पर जिम्मेदारी दी जा सकती है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए उनका प्रत्याशी कमल का फूल है और वह उसी को विजय श्री दिलाने में लगे रहते हैं हम आगामी विधानसभा चुनाव मे हम हर हाल में जीतेंगे हाल ही में हमने प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया है तथा हमने जो पार्टी में प्राथमिक सदस्य बनाए थे उनमें से 60% सदस्यों का से हमने संपर्क का कार्य भी पूर्ण कर लिया है हमारी बूथ स्तर पर मजबूती है और हम हर बूथ जीतेंगे हर चुनाव जीतेंगे कांग्रेस तो अब हमारे बूथ स्तर की योजना को कॉपी करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस पार्टी समाज को बाटने का कार्य क्र रही है सैनी ने अपने भाषण में सभी पुराने व नए वरिष्ठ नेताओ को याद किया सैनी ने मिशन 2018 के लिए कार्यकर्ताओ को एकजुट होने का आव्हान किया
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि अजमेर का सौभाग्य है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपने प्रवास के दौरान राजधानी के बाद पहला अजमेर जिला है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जी ने प्रवास किया है हमारा संगठन पूर्णता मजबूत है और हमारी सरकार ने 2 जन कल्याण के कार्य किए हैं हम उन विचारों के आधार पर आगामी चुनाव में जनता के बीच जाएंगे और जनता हमारे विकास पर मोहर लगाइए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी चुनाव को लेकर कमर कस चुका है यादव ने विश्वास दिलाया कि आगामी चुनाव में अजमेर से भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से विजय श्री प्राप्त करेगी
आज के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भजनलाल सैनी पूर्व प्रदेश मंत्री श्री किशन सोनगरा, नगर निगम महापौर धर्मेंद्र गहलोत, जिलाध्यक्ष प्रोफेसर भगवती प्रसाद सारस्वत, ए. डी.अ अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा,पूर्व सांसद रासा सिंह रावत,पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्णा शंकर दशोरा,
पूर्व नगर सुधार न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन, उपमहापौर संपत सांखला ,जिला महामंत्री रमेश सोनी ,जय किशन पारवानी,सुरेन्द्र सिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य,घीसू गढ़वाल, सतीश बंसल ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शफीक खान, मदरसा बोर्ड के सदस्य अफसान चिश्ती, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष मारोठिया, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत यादव,मुकेश मीणा, मीडिया संपर्क विभाग प्रमुख रचित कच्छावा, संदीप गोयल, पार्षद चंद्रेश सांखला, उषा किरण जोशी, रविंद्र जसोरिया, रविंद्र चौहान, दीपक भाकर, प्रकाश मेहरा, भागीरथ जोशी,अस्वनी चौहान,भारती श्री वास्तव अमित अहीर राजकुमार मौर्य,महावीर सिंह राठोड, राजू शर्मा के के त्रिपाठी धर्मेंद्र शर्मा राहुल जायसवाल अमृत नहरिया ,यशोदानन्दन चौहान गोपाल बंजारा श्वेता शर्मा आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया