अजमेर 3 जुलाई 2018॥ महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने मंगलवार को 7 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्र्म के संबंध में, केकड़ी स्थित पंचायत समिति सभा भवन में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के मण्डलों की संयुक्त बैठक ली।
महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने जानकारी देते हुए बताया की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कलयांकारी योजनाओ से लाभ मिलने वाले लाभार्थियो का जयपुर स्थित अमरूदो के बाग में 7 जुलाई को लाभार्थी सम्मेलन होने जा रहा हैं। जिसे स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे संबोधित करेंगे व लाभार्थियो से सीधा संवाद करेंगे। हर क्षेत्र से करीब 1500 लाभार्थियो जयपुर जाएंगे जिसमे उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना,स्किल इंडिया, सहकारी ऋण माफी, बाल स्वास्थ्य योजना, राजश्री योजना, श्रमिक कार्ड योजना, निशुल्क तीर्थ यात्रा योजना व पालनहार योजना से जुड़े लाभार्थी शामिल होंगे।
मंत्री भदेल ने आज केकड़ी व मसुदा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओ की बैठक ली व प्रधानमंत्री जी के आने वाले कार्यक्र्म के बारे में कार्यकर्ताओ को जानकारी दी।
बैठक में अजमेर देहात जिलाध्यक्ष प्रो बीपी सारस्वत,संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम, नगर पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल, पंचायत समिति प्रधान पूजा सैनी, अजमेर देहात जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल जेतवाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली, नरेंद्र सुवालका,रामस्वरूप गुर्जर व समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।