वार्ड 22 में हुआ 30 लाख की सड़क निर्माण कार्य का आरंभ

20 जुलाई 2018। महिला एव बाल विकास मंत्री अनीता भदेल एव अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने वार्ड 22 स्थित न्यू गोविंद नगर एव रामगंज नई बस्ती में 30 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
मंत्री भदेल ने वार्ड 22 की जनता से संवाद करते हुए कहा की इस क्षेत्र में कार्यकर्ताओ के अनुसार करोडो के कार्य हुए है। जब किसी कार्यकर्ता ने निर्माण कार्य के लिए कहा है इस क्षेत्र में विकास हुआ हैं। भाजपा कार्यकर्ताओ के कारण ही विकास पथ पर अग्रसर है। भाजपा की विचारधारा सांस्कृतिक एकता की है, अंतोदय की हैं, अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्रथम पंक्ति में लाने की हैं, में खुद इसका उधारण हूँ। भाजपा ने हमे सेवा निष्ठ बनाया है, वसुंधरा जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेत्रताव में जनता की सेवा करना हमारे लिए काफी आसान हो गया, आज केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ हर व्यक्ति तक सीधी पहुंचता हैं। हमारी संस्कृति को सरकार ने योजनाओ के माध्यम से लोगो तक पहुंचाया हैं। उज्ज्वला, भामाशाह जैसी योजना के माध्यम से नारी शक्ति को सामान मिला हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भामाशाह योजना के माध्यम से महिला को प्रमुख बनाया व महिला को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य करा है।
अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने जनता से संवाद करते हुए कहा की भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है , हर कार्यकर्ता को उचित समय में अवसर मिलता हैं। भाजपा का कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उसके समस्याओ को समझता हैं व उसके निवारण करने के लिए हमेशा तत्पर रेहता हैं।
पूर्व सांसद रासा सिंह रावत ने जनता से संवाद करते हुए कहा की कमल का फूल है उन्नति का मूल। भाजपा की सरकार विकास आधारित पार्टी है। प्रत्येक वार्ड में भाजपा ने सेवा कार्य करा हैं, भाजपा अजमेर को क्लीन ग्रीन स्मार्ट सिटी बनाने की तरफ अग्रसर है।
जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने जनता से संवाद करते हुए कहा की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अजमेर के जीतने दौरे करे हैं काँग्रेस के किसी मुख्यमंत्री ने उतने दौरे नहीं करे, हर दौरे में अजमेर को कोइ न कोई विकास कार्य के लिए कोष आवंटित करा है। जिससे अजमेर में विकास कार्यो की भरमार आ गयी हैं।
आदर्श मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा ने कहा की भाजपा ने हर वार्ड में करोडो के कार्य किया है। भाजपा के मंत्री जो कहते हैं वो करके दिखते है , जब जब कार्यकर्ता ने जन समस्या को मंत्री भदेल के सामने रखा हैं उसके निराकरण के लिए मंत्री महोदया पूर्ण प्रयास करती हैं।
कार्यक्रम में सुनील जैन, सुरेन्द् गोयल, डा. सुभाष माहेश्वररी, मनोनित पार्षद मोहन राजोरीया शक्ति केंद्र प्रभारी रवीन्द्र जदौन , दिलीप शर्मा , संजय जुनी ,अशोक सोनी, राकेशशर्मा, चेतन जांगिड, मधु जी शर्मा, अनिता चैहान, श्यादमबाबू वर्मा, सत्यनारायण शर्मा, महेश जोशी, ज्ञानप्रकाश मिश्रा, दीपक शर्मा, गायत्री सोनी, बंटी सोनी, कमलेश सैनी, हरिश गर्ग, मंजु तिवारी, हंसा कंवर, भगत सिंह राठौड, धर्मवीर सिंह, सत्य नारायण साहू, विष्णु् सोहावत, व समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!