लेखिका सृजन मंच का दयानंद बाल सदन में पुरस्कार वितरण एवं संगोष्ठी

दयानंद बाल सदन की कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाओं को साहित्य से जोड़ने के क्रम में एक प्रतियोगिता ” मेरी आकांक्षा” का आयोजन 10 जुलाई को रखा गया था| संयोजिका मधु खंडेलवाल ने बताया कि मुंशी प्रेमचंद जयंती 31 जुलाई को संगोष्ठी व पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जाना है
इस कार्यक्रम में बाल सदन के सभी साथी कर्मचारी शहर की सभी लेखिकाएं व प्रबुद्धजन सादर आमंत्रित हैं
संगोष्ठी में दयानंद बाल आश्रम की बालिकाओं को पुरस्कार दिया जाना व मुंशी प्रेमचंद पर केंद्रित संगोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया है रविवार को होटल अरोमा में मीटिंग रखी गई डॉ रशिका महर्षि,डॉ भारती प्रकाश, बीना शर्मा, कालिंदी नंदिनी, दृष्टि राय, भारती श्रीवास्तव, छाया शर्मा, कल्पना कास्वा, सुनीता कंवर, लवीना, कविता, आदि उपस्थित थे|

error: Content is protected !!