केकड़ी 1 अगस्त ।ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा राजकीय सेवा से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवा निवृत्त होने पर ताराचंद जैन को भाव भिनि विदाई दी गई।इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर साफा बंधवा कर उनके स्वस्थ एवम दीर्घायु जीवन की शुभ कामनाएं दी गई।ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत और अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एस एन न्याती द्वारा जैन द्वारा केकड़ी में पदस्थापन सहित बीकानेर निदेशालय में रहकर दी गई अविस्मरणीय सेवाओ की प्रशंसा करते हुए जैन को मृदुभाषी एवम मिलनसार बताया।इस अवसर पर राधे श्याम कुमावत एस एन न्याती प्रभात पारीक राकेश विजय भोजराज माली गणेश लाल तेली पवन राठी प्रेमचंद जाट सुमन सिंह लाड़ देवी सहित स्टाफ मेंबर्स उपस्थित थे।