अधिक से अधिक कार्यकर्ता चारभुजा पंहुचे-गौतम

केकड़ी,
भारतीय जनता पार्टी गणेश चौकी मंडल की बैठक गणेश चौकी पर मण्डल अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी बैठक में केकड़ी विधायक व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम,केकड़ी विधानसभा विस्तारक राजेश कुमार ढाका,केकड़ी नगरपालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल,पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र मेघवंशी,केकड़ी शहर मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली महामंत्री अनिल राठी, गणेश चौकी मण्डल महामंत्री कन्हैयालाल विजयवर्गीय व महेश शर्मा,दिनेश तोतला मंचशीन थे,प्रारम्भ में योगराज सिंह,विनोद छिपा,सरपंच आशाराम वैष्णव,अशोक मित्तल,मोहन लाल रेगर,नोरत मल जेन ने अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया,
सन्सदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि कादेड़ा में पीने के पानी की समस्या दूर कराई गांवो में सड़के क्षेत्र के स्कूलों में कमरे सही विकास कार्यो की लंबी फेहरिस्त है जिसे विस्तार पूर्वक बताने में काफी समय चाहिए प्रधानमंत्री आवास में पहले पचास हजार मिलते थे मोदी नई के राज में इन्हें बढ़ाकर डेढ़ लाख कर दिया है आज भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमे साधारण कार्यकर्ता भी उच्च स्तर तक पहुच सकता है आज प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री विधायक पर भृष्टाचार का कोई आरोप नही है,हम जनता से सीधे मिलते है किसी बिचोलियों की जरुरत नही है हमने पारदर्शीता से कार्यकराये जिन्हें आप घर घर पहुचाये ओर देश की सबसे बड़ी पार्टी को पुनः सत्ता में लाये क्योकि भाजपा ही देश का विकास कर सकती है अतः कार्यकर्ता अब चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और हमारे कार्यो को जनता को बताए व चार अगस्त को चारभुजा से प्रारम्भ हो रही राजस्थान गौरव यात्रा में पहुचे व 27 सितम्बर को केकड़ी में सम्भावित आगमन पर जोरशोर से हजारों की संख्या में पहुचे।
बेठक में विस्तारक राजेश ढाका ने राजस्थान सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा प्रारम्भ की गई जनकल्याण कारी योजनाओ के बारे में बताते हुए कहा कि राजस्थान की लोकप्रिय मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में विकास् के रिकार्ड कार्य करवाये है और इसी विकास के बूते हम जनता के बीच रहे है और वापस 2018 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे और पार्टी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है ओर 4 अगस्त से मेवाड के प्रसिद्ध तीर्थ चारभुजा से राजस्थान गौरव यात्रा प्रारम्भ कर रही है जिसमे हम ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुचे, पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओ से आव्हान किया कि राजस्थान सरकार व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुचाये क्योकि दोनों ही सरकारों ने विकास के नए आयाम स्थापित किये है संसदीय सचिव गौतम के निर्देशन में केकड़ी शहर में पिछले 50 वर्षों में हुए विकास कार्यो से ज्यादा विकास हुए है,विपक्ष कहता था कि क्या किया इसका नमूना पिछले दिनों अमरूदों के बाग में लाभार्थियों के सम्मेलन में राजस्थान ही नही पूरे देश ने देखा कि सरकारों ने क्या किया, अतः सभी अब कबुनवी तैयारियों में जुट जाएं और पुनः भाजपा की सरकार केकड़ी से लेकर केंद्र तक बनाये,केकड़ी मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली ने अपने जोशीले उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही वह राजनीतिक दल है जो ईमानदारी से राज्य व देश का विकास् करवा सकती है विपक्ष के पास कोई नेतृत्व नही है कांग्रेस बिना किसी सहमति के राहुल को प्रधानमंत्री बनाने का एलान करती है जबकि बात महागठबंधन की करते है और गठबंधन के नेता अभी इनको अपना नेता नही बोल रहे है राजस्थान में खुद कांग्रेसी अलग अलग खेमो में बनते है बस भाजपा ही कहती है कि हम वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे ओर वे ही हमारी मुख्यमंत्री है तो आप सभी इनके झुटे प्रचार को जनता को बताए व भाजपा राज में हुए विकास् कार्यो के बारे में बताए
पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र मेघवंशी ने अपने उद्बोधन में संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम के कुशल नेतृत्व में गांव ढाणियों में हुए विकास् कार्यो को बताते हुए पुनः भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लेने को कहा,केकड़ी महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में केकड़ी विधानसभा में विकास् के नए आयाम स्थापित हुए है,सीनियर स्कूल,गौरव पथ ,गाँवो में सड़कों का जाल करोड़ो रूपये के विद्यालयों में क्लासरूम,पशु चिकित्सालय सहित रिकार्डतोड़ कार्य हुए अब जरूरत केवल इनको घर घर पहुचाने की है यदि कोई कार्य रह भी गया है तो वो अगली बार अवश्य पूर्ण होगा अतः सभी भारतीय जनता पार्टी की 2018 में राजस्थान में व 2019 में केंद्र में पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने हेतु जुट जाएं,
युवा नेता राजेन्द्र सैनी ने सन्सदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बहाई विकास की गंगा को अनवरत जारी रखने का आव्हान किया व पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने हेतु जुट जाने का आव्हान किया, बैठक में राजेन्द्र न्याति,राजेन्द्र सैनी, अजित सिंह,राकेश आचार्य,सुरेश शर्मा,दिनेश पाटीदार,सहित मण्डल पदाधिकारी,सभी मोर्चो व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष व बूथ कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!