नगर निगम में काफी समय से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर

अजमेर 9 अगस्त ( ) कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला मुख्य संगठक पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि अजमेर नगर निगम में काफी समय से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर व्याप्त है। नगर निगम के अधिकारियों, कुछ जनप्रतिनिधियों और भूमाफियाओं की मिलीभगत से शहर में धड़ल्ले से अवैध व्यावसायिक काम्प्लेक्स और होटलों का निर्माण कार्य हो रहा है, शिकायतों के बावजूद अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ ठोस कार्यवाही नही की जाती है, ज्यादा शिकायतें होने पर नोटिस देकर कर्तव्य की इतिश्री कर ली जाती है। राजस्थान उच्च न्यायालय और लोकायुक्त के द्वारा अवैध निर्माण कार्यों को रोकने और उन पर कार्यवाही करने के आदेश दिए जाने के बावजूद निगम अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नही की जाती है क्योंकि सारे अवैध निर्माण मिलीभगत से होते हैं और नगर निगम में एक गिरोह बना हुआ है जो इन अवैध कार्यों को कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पूर्व पार्षद अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल की तरफ से कई बार नगर निगम अजमेर के महापौर और अधिकारियों को अवैध निर्माण कार्यों की शिकायत की है पर मिलीभगती के कारण आज तक कोई कार्यवाही नही हुई, यहां तक की शिकायतों पर की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी भी महापौर के आदेशों के बावजूद उपलब्ध नही कराई जाती है,
अग्रवाल ने कहा कि सफाई व्यवस्था में भी भ्रष्टाचार और बंदरबांट की जानकारी भी सबको है।
उन्होंने कहा कि अफसोस इस बात का है कि हमेशा छोटी मछलियां ही पकड़ में आती है मगरमछ कब पकड़े जाएंगे।

(शैलेन्द्र अग्रवाल)
पूर्व पार्षद
9414280962, 7891884488

error: Content is protected !!