मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही-लायन न्याती

केकड़ी
लायंस क्लब केकड़ी द्वारा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय धूंधरी व राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बोगला में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित कर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। लायंस क्लब के निदेशक एस एन न्याति ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंद की सेवा करनी चाहिए और मानव सेवा से बढ़कर दुनिया में दूसरा कोई धर्म नहीं है। न्याति ने कहा कि बालकों में भगवान वास करता है इनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करना सभी का धर्म है। क्लब निदेशक डॉ बृजेश गुप्ता ने लायंस क्लब के सामाजिक सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उपाध्यक्ष राकेश जैन सचिव मनोज कुमावत सह सचिव निरंजन चौधरी ने अपने विचार रखें। प्रधानाचार्य एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धुंधरी आशा मेहरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया सचिव मनोज कुमावत ने बताया कि धुंधरी में 15 छात्र छात्राओं को गणवेश वितरित की गई एवं 11 पौधे लगाकर पर्यावरण सुधार कार्यक्रम किया गया। इसी प्रकार प्रधानाचार्य एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बोगला नेमीचंद खटीक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सह सचिव निरंजन चौधरी के अनुसार 10 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं गणवेश वितरण एवं 71 पौधे लगाकर पर्यावरण सुधार कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं व ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बोगला में रामदेव बलाई व्याख्याता व धुंधरी में भगवान सहाय यादव व्याख्याता ने किया।

error: Content is protected !!