आबकारी विभाग अनजान, गोदाम पर बिक रही है शराब, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

ब्यावर। ग्राम पंचायत गोहाना के सनवा गांव में देसी शराब के ठेके पर दिन – रात दारू मिलने से शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है । आए दिन लड़ाई झगड़ा की घटनाएं आम बात है । ग्रामीणों ने शराब गोदाम का विरोध किया तो सेल्समैन भगवान सिंह, दीप सिंह मिलकर जवाजा थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों ने शराब के गोदाम पर इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन कर गोदाम को बंद करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि शराब का ठेका दिन रात खुला रहता है। हाईवे के पास होने से आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। नजदीकी बस स्टेशन हैं दिन-रात यात्री रहते हैं ,वहां शराबी लोग परेशान करते हैं । ग्रामीण वार्ड पंच लक्ष्मण सिंह ,गोविंद सिंह ,उमेद सिंह, मदन सिंह ,दौलत सिंह, रोशन सिंह, महावीर सिंह ,प्रभु सिंह, गिरधारी सिंह, बाबू सिंह ,देवी सिंह ,कैलाश सिंह, गणपत सिंह, हरजी सिंह ने जवाजा थाने में शराब का ठेका हटाने की शिकायत दर्ज करवाई । जिसमें स्कूल से 200 मीटर के दायरे में, हाईवे से 50 मीटर दूरी पर, गांव की आबादी के बीच व आम रास्ता होने से सभी को परेशानी हो रही है। थानाधिकारी से ठेका बंद करवाने की मांग की। ए एस आई किशन सिंह ने आश्वासन दिया कि जब तक शराब ठेका मालिक गांव वालों की मांग पूरी नहीं होती तब तक ठेके को बंद रखेगा। सरपंच श्रवण सेन ने बताया कि सनवा गांव में अवैध शराब के गोदाम को हटवाने के लिए पुलिस थाना जवाजा में शिकायत दी गई है और ग्रामीणों ने विरोध किया कि गांव में नहीं आने देंगे मैं भी उनके साथ हूं।

error: Content is protected !!