रावत सेना का रामदेवरा के लिए पहला पैदल जत्था रवाना

लोकदेवता बाबा रामदेव के पवित्र महीने भादवे में रामदेवरा दरबार के दर्शनार्थ सोमवार को रावत सेना का पहला पैदल यात्री जत्था डीजे साउंड के साथ तारागढ़ गांव से रवाना हुआ। प्रवक्ता हरि सिंह रावत ने बताया कि ब्यावर विधानसभा उपाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत के नेतृत्व में ग्राम तारागढ़ से पैदल यात्रियों का जत्था रामदेवरा के लिए रवाना हुआ है। संस्थापक महेन्द्रसिंह रावत ने जत्थे में शामिल यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा अल्पाहार करवाकर रवाना करवाया। उन्होंने पैदल यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में बताते हुए सचेत होकर यात्रा करने के साथ ही सुखद यात्रा की मंगलकामनाएं की। तारागढ़ से रवाना हुए जत्थे का रास्ते में जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। पैदल छत्ते में शामिल यात्री डीजे साउंड पर नाचते गाते हुए पैदल बाबा की जय कार्य करते हुए जोश खरोश के साथ अपनी मंजिल की ओर निकले। इस दौरान रावत सेना के महेंद्र सिंह गोविंदपुरा, भगवान सिंह काबरा ने भी यात्रियों का स्वागत किया।

error: Content is protected !!