जरूरतमंद 15 छात्रों को गणवेश वितरण

लॉयंस क्लब केकड़ी द्वारा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनिया में 15 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित की गई। क्लब निदेशक लायन एस एन न्याति ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है, प्रत्येक व्यक्ति को अपनी कमाई का एक प्रतिशत हिस्सा जरूरत की सेवा में खर्च करना चाहिए जिससे सबका हित हो सके। क्लब अध्यक्ष लायन सतीश मालू ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर दुनिया मे कोई दूसरा धर्म नही है। प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पराशर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं लॉयन्स क्लब केकड़ी का आभार व्यक्त किया। क्लब कोषाध्यक्ष अभय कुमार जैन ने बताया कि गणवेश वितरण एवं पाठ्यसामग्री देकर लॉयन्स क्लब छात्र छात्राओं में उत्साह का संचार करती है। इस कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब के उपाध्यक्ष राकेश कुमार जैन, अध्यापक बिरदी चंद सैनी, रामधन बैरवा, जितेंद्र सिंह राठौड़, रतन लाल डांगी, विजेंद्र सोनी, ओमप्रकाश शर्मा ,सत्यनारायण वैष्णव, सीताराम मीणा, आशा पारीक, रामगोपाल धाकड़, वन्दना छीपा, आशा जैन इत्यादि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!