सूरजपुरा क्षेत्र मे हुई बारिश

सूरजपुरा शंकर खारोल 27अगस्त
भादवे माह की शुरुआत रिमझिम बारिश के साथ हुई ।दोपहर बाद रूक रूक बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।बारिश से बचने के लिए मोपेड वाहन चालक सूरजपुरा चौराहे, प्रतापपुरा पाच्या की निमडी चौराहे पर जतन करते नजर आए।क्षेत्र मे तेज बारिश के नही होने से सरोवर,तालाब, अजगरा बान्ध,अरनिया ताजसरोवर बान्ध रिते पडे है। ग्रामीणों को भादवे मे तेज बारिश होने का इन्तजार है।

सूरजपुरा मे निकाली तेजाजी की बन्दोरी
कस्बे मे रविवार रात्रि को कस्बे मै धूमधाम से बन्दोरी निकाली गई। ग्रामीणों ने तेजाजी मंदिर मे पूजा अर्चना करके ढोल धमाकेके साथ बन्दोरी निकाली गई। बन्दोरी तेजाजी मंदिर से रवाना होकर बालाजी मंदिर, शिव मंदिर, चारभुजा मंदिर से गुजरते हुए रामदेव मंदिर पहुची। बन्दोरी मे ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लेते हुए ढोल धमाके पर नाचने का लुफ्त उठाया। ग्रामीणो ने लाठी बाजी का प्रर्दशन भी किया।

error: Content is protected !!