देवकरण को मिला दुगुना लाभ

अजमेर, 28 अगस्त। भिनाय पंचायत समिति की छछुन्दरा ग्राम पंचायत के देवकरण ने जागरूकता के कारण सरकारी योजनाओं का दुगुना लाभ प्राप्त किया।
देवकरण पुत्र पांचु बेरवा छछुन्दरा ग्राम में निवासरत है। इसे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ था। देवकरण ने प्रथम किस्त के स्वीकृत होते ही तुरंत निर्माण कार्य आरंभ कर दिया। लगातार निर्माण कार्य जारी रखने तथा समय पर जांच करवाने से आगामी किस्तें भी समय पर जारी होती रही । इस प्रकार निर्धारित समय में ही आवास बनकर पूर्ण हो गया।
इसी प्रकार देवकरण ने जागरूकता के साथ पशु आश्रय स्थल तथा मेड़बंदी कार्य के लिए ही आवेदन किया। महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत इन कार्यों के लिए श्रम एवं सामग्री की स्वीकृति जिला स्तर से जारी की गई। स्वीकृति के बाद तेजी से आश्रय स्थल एवं मेड़बंदी बनायी गई। इससे पशुओं को मौसम की मार से बचाया जा सका। साथ ही खेत में खड़ी फसल को भी आवारा जानवरों से नुकसान से बचाया जा सका। देवकरण की जागरूकता से प्रभावित होकर पड़ोसी सांवरा पुत्र छीतर बेरवा ने भी पशु आश्रय स्थल तथा मेड़बंदी के लिए आवेदन किया। उसे भी इन योजनाओं का लाभ मिला।

जिला औद्योगिक समिति की बैठक बुधवार को
अजमेर, 28 अगस्त। जिला कलक्टर आरती डोगरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक बुधवार 29 अगस्त प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री सी.बी. नवल ने दी।

error: Content is protected !!