भाजपा के कार्यकर्ता का पराक्रम बनाएगा राज्य और केन्द्र में सरकार

अजमेर 2 सितम्बर।। महिला एव बाल विकास मंत्री अनीता भदेल द्वारा विधानसभा क्षेत्र अजमेर दक्षिण में 9 नंबर पेट्रोल पंप के स्थित टोरंटो पैलेस में आज रविवार कोयुवा सम्मलेन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के युवाओ की भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम में भाजपा के देहात अध्यक्ष बी.पी सारस्वत मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होने भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रर्ताओ के पराक्रम को याद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ ने भाजपा को दो सीटो से केन्द्र में सरकार तथा उन्नीस राज्यो में सरकार तक पहुचाया है। अब यही पराक्रम पुनः भाजपा को राज्य तथा केन्द्र में सरकार बनायेगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जनसंघ के समय से सघर्ष किया है। यह सघर्ष भारत को विश्व गुरु बनाकर परम वेभव तक ले जाने तक जारी रहेगा।
उन्होने कहां कि भाजपा की सरकारे जन कल्याण और अंत्योदय के लिए कार्य कर रही है। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्वात के अनुसार अन्तिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को आगे लाने का सकल्प लिया है। इसी ध्येय की पूर्ति के लिए जनता भाजपा को पुनः सरकार सौपेगी। भाजपा के लिए शासन साध्य नही साधन है। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का मस्तक ऊचा किया था। पक्ष और विपक्ष का विषय गौण रखा। इन्ही के पदचिन्हो पर चलते हुए वर्तमान सरकारे भारत को विश्व में एक सशक्त देश के रुप में खडा कर रही है।
उन्होंने सर्वे प्रथम हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्वांललि दी इसके पश्चात् सम्मलेन में युवाओ को संबोधित करते हुए उन्होेने भाजपा के इतिहास के बारे में जानकारी दी। सारस्वत ने बताया की किन प्रतिकूल परिस्थितयो में भाजपा के कार्यकर्ताओ ने कार्य कर भारत में भगवा फहराया है। आज के युवाओ ने आरभिक कार्यकर्ताओ के पुरुषार्थ से खडी हुई भाजपा को अपने चारो तरह देखा है। युवाओ को भाजपा की इतिहास से परिचित होना आवश्यक हैं इससे व भाजपा के संघर्ष को समझ पायेंगे। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेत्रत्व में हमने ऐसे क्षेत्रो में चुनाव जीते जहा आज तक भाजपा नहीं थी। उन्होंने चुनाव सिर्फ जन कल्याणकारी योजना , विकास की द्रष्टि , के अनुसार जीते जनता को भाजपा पर भरोसा है, कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए जनता को भ्रमित कर रहे है, परन्तु अंत में सत्य की जीत होगी।
उन्होने कहां कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने 88 प्रतिशत वादे पुरे किये है आज हम गौरव यात्रा निकाल रहे है क्योकि हमने वादे पुरे किये हैं, हमे गौरव है इन उपलब्धियो व कार्य के रिपोर्ट कार्ड को मुख्यमंत्री जनता के बीच लेकर जा रही है। हर पंचायत स्तर पर हमने सेकेंडरी स्कूल खोले है हर क्षेत्र के व्यक्ति का विकास किया है चाहे राजश्री हो भामाशाह हो या श्रमिक कार्ड के द्वारा प्रत्येक वंचित वर्ग को लाभान्वित किया। आज लाभार्थियों तक पैसा सीधा खाते में पहुचता है पहले के मंत्री कहा करते थे की केंद्र से 100 पैसे भेजता है तो लाभार्थी तक सिर्फ 10 पैसे पहुचते है जन धन योजना से लाभार्थियो तक पुरे 100 पैसे पहचाुना सुनिश्चित हुआ है।

महिला एव बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र व राज्य सरकार ने युवाओ को आगे बढाने के लिए काफी सारी योजनाए चला रखी हैं जैसे की शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओ का उत्साह वर्धन करने के लिए स्कूटी वितरण योजना, मुख्यमंत्री निरूशुल्क कोचिंग योजना, निरूशुल्क लैपटॉप वितरण योजना, युवाओ के स्वास्थ्य को ध्यान में रखत हुए भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, भामाशाह योजना, युवाओ का खेल के प्रति समर्पण रखने के लिए खेलो इंडिया योजना, महिला उधमियो के लिए अमृता हार्ट योजना, अन्नपूर्णा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, सखी योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना ये सभी योजनाए युवाओं को आगे बढाने में एहम भूमिका निभा रही हैं।
खेलो इंडिया योजना – अभी एशियन गेम्स हो रहे हैं उसमें भारत की बेटियों ने 1951 का रिकॉर्ड तोड़ा है पहली बार साठ मेडल्स में से चैबीस मेडल्स लेने वाली हमारी लड़कियाँ है।डिजिटल इंडिया के तहत भारत के युवाओं को कैसे इन्टरनेट फ्रेंडली बनाया जाए व युवाओ तक इन्टरनेट की पहुँच सुनिशिचित करी जाए ताकि हर युवा अपग्रेड रहे यह सोच सिर्फ नरेंद्र मोदी जी की है।
उन्होने स्किल इण्डिया के तहत् हर व्यक्ति को काम आना चाहिए ताकि वह अपने की जीवन की रोजी रोटी को कमा सके और अपने परिवार की गाडी को अच्छी तरीके से आगे तक चला सके। शिक्षा की व्यवस्था करे पहली बार हमारी मुख्यमंत्री महोदया ने ग्राम पंचायत तक स्कूलो को पहुचाने की व्यवस्था की है पहली बार बालक-बालिकाओ के लिए पंचायत स्तर तक काॅलेज खोले है ताकि स्कूल से पढाने के बाद अपनी शिक्षा को जारी रखना चाहिए ताकि वह अपनी पढाइ्र आगे तक कर सके। उन्होने युवाओ को बताया कि आप हम शहर के युवा है जिससे हमे गाॅवो के बारे में कोई जानकारी नही है।
आज हर गाॅव में जो स्कूल व काॅलेज खोलने का काम किया है वो हमारी मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे जी ने किया है। बच्चो को पढाई के लिए ज्यादा से ज्यादा अग्रसर करने हेतु सरकार द्वारा 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली काॅलेज छात्राओ को देवनारायण स्कूटी योजना के तहत् स्कूटी वितरित की जा रही है। साथ ही 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को लेपटाॅप वितरित किये जा रहे है।
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत् कई युवाओ ने अपना भविष्य बनाया है। पहले बैंक से लोन लेने हेतु व्यक्ति को अपनी पुरी जानकारी देनी पडती थी पडौसी द्वारा गांरटी देने पडती थी परन्तु हमारे भारत के प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के चालू करने के बाद आज हर युवा इस योजना के तहत् अपना व्यापार खोल रहा है किसान खेती करने हेतु आसानी से लोन ले पा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी की पहल पर हमारी युवतिया भी किस तरह से आगे बढे इसके लिए भी मुख्यमंत्री द्वारा महिला बाल विकास विभाग द्वारा अमृता हाट में अपने हाथो से छोटे से छोटे उत्पाद बनाकर मार्केट में बेच सके।
उन्होने बताया कि डिजीटल इण्डिया के बारे में युवाओ को जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल इंडिया भारत सरकार की एक पहल है जिसके तहत सरकारी विभागों को देश की जनता से जोड़ना है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बिना कागज के इस्तेमाल के सरकारी सेवाएं इलेक्ट्रॉनिक रूप से जनता तक पहुंच सकें। इस योजना का एक उद्देश्य ग्रामीण इलाकों को हाई स्पीड इंटरनेट के माध्यम से जोड़ना भी है।

उन्होने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (च्डज्ञटल्) भारत सरकार की एक योजना है जिसे जुलाई 2015 में शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य ऐसे लोगों को रोजगार मुहैया कराना है जो कम पढ़े-लिखे हैं या बीच में स्कूल छोड़ देते हैं। इस योजना में तीन महीने, छह महीने और एक साल के लिए रजिस्ट्रेशन होता है। कोर्स पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह प्रमाणपत्र पूरे देश में मान्य होता है। योजना का मुख्य उद्देश्य देश में सभी युवा वर्ग को संगठित करके उनके कौशल को निखार कर उनकी योग्तानुसार रोजगार देना है। इस योजना के अंतर्गत पहले वर्ष में 24 लाख युवाओं को शामिल किया जाएगा। इसके बाद 2022 तक यह संख्या 40.2 करोड़ ले जाने की योजना है। इसके अलावा इस योजना से लोग अधिक से अधिक जुड़ सकें, इसके लिए युवाओं को ऋण प्राप्त करने की भी सुविधा है। इस काम के लिए और लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए सरकार ने कई टेलिकॉम कंपनियों को इस कार्य के लिए अपने साथ जोड़ रखा है। यह मोबाइल कंपनियां मैसेज के द्वारा इस योजना को सभी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करती हैं। इस योजना के तहत मोबाइल कंपनियां योजना से जुड़े लोगों को मैसेज करके एक फ्री ट्रोल नंबर देती है, जिस पर कैंडिडेट को मिस कॉल देना होता है। मिस कॉल के तुरंत बाद आपके पास एक नंबर से फोन आएगा जिसके बाद आप आईवीआर सुविधा से जुड़ जाएंगे। इसके बाद कैंडिंडेट को अपनी जानकारी निर्देशानुसार भेजनी होगी। आपके द्वारा भेजी गई जानकारी कौशल विकास योजना के सिस्टम में सुरक्षित रख ली जाएगी। यह जानकारी मिलने के बाद आवेदनकर्ता को उसी के क्षेत्र में यानी कि उसके निवास स्थान के आस-पास ट्रेनिंग सेंटर से जोड़ा जाएगा।
मंत्री भदेल ने युवाओ को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी लाभान्वित योजनाओ के बारे में विस्तृत रुप से बताया व योजना का अधिक से अधिक अन्तिम छोर तक बेठे व्यक्ति को लाभान्वित करने को कहा।

भाजपा जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा ने हर क्षेत्र में विकास की लहर स्थापित कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओ को कौशल विकास की तरफ प्रेरित किया हैं राज्य व केंद्र की सरकारों ने युवाओ के विकास के लिए बहुत से योजनाए विकसित की ताकि युवा अपग्रेड रहे। युवाओ का राजनीति में 60 प्रतिशत योगदान है, एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओ को राजनीति में सक्रियता दिखाना आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में मंच संचालन पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने किया। कार्यक्रम में उपमहापौर सम्पत सांखला, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री विनित कृष्ण पारीक, रोमेश मिश्रा, मण्डल सोहन शर्मा, बलराज कच्छावा, सम्पत भाटी, सीमा गोस्वामी, प्रभा शर्मा, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, नितेश आत्रेय, हेमन्त फौजी, अजीत सिंह चैधरी, रविन्द्र सिंह जादोन आईटी सेल ओम नारायण पालडिया, जय तिवारी, अमित चेनानी, पार्षद पिंकी गुर्जर, मोहन लालवानी, राजेश घाटे, मोहन राजोरिया, भवानी ंिसह जेदिया, अरुण शर्मा, हितेश ढाबरिया, सहित भाजपा के युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आज का कार्यक्रम
दिनांक 3 सितम्बर 2018 को सुबह 9ः30 बजे महिला एंव बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल वार्ड नं 32 व 36 में पोधारोपण कार्यक्रम में भाग लेगी

error: Content is protected !!