भाजपा ने बाला साहब के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर ने शिवसेना प्रमुख तथा देश के दिग्गज नेता बाला साहब ठाकरे के निधन पर गहरा दुख प्रकट कर शोक व्यक्त किया है।
भा.ज.पा. प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत, पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्णशंकर दशौरा, शिवशंकर हेडा, पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन, महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, सोमरत्न आर्य, कैलाश कच्छावा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज जैन, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी प्रो. बी.पी. सारस्वत, उपमहापौर अजीत सिंह राठौड़, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, सरोज जाटव, प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी, तुलसी सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत, मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, रमेश सोनी, घीसू गढ़वाल, नरपत सिंह ने श्री बाला साहब के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि बाला साहब देशभक्त, प्रखर, राष्ट्रवादी तथा हिन्दुत्व के सजग प्रहरी थे। एन.डी.ए. के प्रमुख घटक दल शिवसेना प्रमुख के निधन से महाराष्ट्र सहित सम्पूर्ण देश व एन.डी.ए. को अपूरणीय क्षति हुई है।
भा.ज.पा. नेताओं ने कहा कि बाला साहब ने जीवन पर्यन्त विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष कर संस्कृति तथा राष्ट्र निर्माण के कार्य में अपना अहम योगदान दिया अपने जीवन में आने वाली प्रत्येक बाधा का उन्होने दृढ़ता पूर्वक सामना करते हुए भारत के राजनैतिक क्षेत्र में निर्भीक शेर की तरह कार्य कर आदर्श स्थापित किया है। एक कुशल संगठक, सृजनकर्ता व मार्ग दर्शक राष्ट्रीयता के आधार बाला साहब को देश कभी भुला नहीं सकेगा। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है। वह सदेव देशवासियों के दिलों पर राज करते रहेंगे।
देवनानी ने जताया ठाकरे के निधन पर गहरा शोक
अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ठाकरे जी राष्ट्रवादी विचाराधारा के व्यक्ति थे जिन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन में हिन्दूत्व के लिए संघर्ष किया।

error: Content is protected !!