सेन चेतना मंच का विशाल शपथ ग्रहण 2 अक्टूबर को जयपुर में

अजमेर |सेन चेतना मंच का विशाल शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह 2 अक्टूबर को जयपुर के रामगढ़ मोड़ सेन मंदिर मे सुबह 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा | अजमेर सेन चेतना मंच के जिला अध्यक्ष मनीष सेन ने बताया कि शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह में राजस्थान के सभी जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे | अजमेर सेन चेतना मंच के जिला अध्यक्ष मनीष सेन व देहात जिला अध्यक्ष दिलीप सेन गोठियाना पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे और शपथ लेंगे | कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भाई विकास मारू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे |

error: Content is protected !!