पालिका बोर्ड बैठक 4 अक्टूबर को

केकड़ी 28 सितंबर।
नगर पालिका मण्डल केकड़ी की साधारण सभा की बैठक 4 अक्टूबर को दिन में 3.15बजे पालिका सभा भवन में रखी गयी है।
पालिका के अधिशाषी अधिकारी गजेंद्र सिंह रलावता ने बताया कि बैठक में दशहरा व दीपावली त्योहार 2018 के आयोजन पर,तेजा मेला 2018 के आयोजन पर हुए अधिक आय व्यय के अनुमोदन पर विचार विमर्श,वर्तमान बोर्ड (मण्डल)की कार्य अवधि में आज दिनांक तक हुए विकास कार्य पालिका एवं योजना से तथा अन्य मद से किये गए भुगतान की पुष्टि पर विचार विमर्श,नवीन सफाई कर्मचारी भर्ती 2018 में जांच में अपात्र पाए गए कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र निरस्त करने व शहर की सफाई व्यवस्था के मद्देनजर नवीन सफाई कर्मचारी भर्ती होने तक 60 कर्मचारी रखने पर विचार विमर्श, पत्रकारों के लिए पत्रकार कॉलोनी के लिए खसरा नम्बर 5008 कुल रकबा 5,77 में से 1.06 हेक्टर भूखण्ड आवंटन करने पर विचार विमर्श,रविन्द्र पराशर सबनाकेदार (समायोजित पद फायरमैन)नगर पालिका केकड़ी की पदोन्नति पर विचार विमर्श तथा नवीन आश्रय स्थल निर्माण हेतु स्थान चयन पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे।

error: Content is protected !!