जिले में कुल 18 लाख 50 हजार 866 मतदाता, 3 हजार 90 सर्विस मतदाता

अजमेर ,28 सितम्बर। भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2018 का अंतिम प्रकाशन दिनांक एक जनवरी, 2018 के संदर्भ में शुक्रवार को जिले के संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (ईआरओ) के माध्यम से करवा दिया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री एम.एल. नेहरा ने मीडियाकर्मियों को यह जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूचियों को जिले की वेबसाईट पर भी अपलोड कर प्रकाशित कर दिया गया है। अंतिम प्रकाशन के पश्चात जिले में कुल 18 लाख 50 हजार 866 मतदाता है। इसमें तीन हजार 90 सर्विस मतदाता अलग है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 9 लाख 41 हजार 454 पुरूष मतदाता तथा 9 लाख 9 हजार 412 महिला मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ में कुल 2 लाख 61 हजार 626 मतदाता है। जिनमें एक लाख 34 हजार 589 पुरूष तथा एक लाख 27 हजार 35 महिला मतदाता है। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 28 हजार 541 मतदाता है। जिनमें एक लाख 17 हजार 88 पुरूष तथा एक लाख 11 हजार 453 महिला मतदाता है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 4 हजार 457 मतदाता है। जिनमें एक लाख 2 हजार 879 पुरूष तथा एक लाख एक हजार 578 महिला मतदाता है। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 907 मतदाता हैं। जिनमें एक लाख एक हजार 291 पुरूष तथा 99 हजार 616 महिला मतदाता है। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 13 हजार 799 मतदाता है। जिनमें एक लाख 8 हजार 929 पुरूष तथा एक लाख 4 हजार 870 महिला मतदाता है। ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 43 हजार 130 मतदाता है। जिनमें एक लाख 22 हजार 812 पुरूष तथा एक लाख 20 हजार 318 महिला मतदाता है। मसूदा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 55 हजार 925 मतदाता है। जिनमें एक लाख 30 हजार 720 पुरूष तथा एक लाख 25 हजार 205 महिला मतदाता है। इसी प्रकार केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 42 हजार 483 मतदाता है। जिनमें एक लाख 23 हजार 146 पुरूष तथा एक लाख 19 हजार 337 महिला मतदाता है।
उन्होंने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के पश्चात अंतिम प्रकाशन में कुल 5 हजार 815 मतदाता कम हुए है। जिले में प्रारूप प्रकाशन के समय कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 56 हजार 681 थी जिसमें पुरूष मतदाता 9 लाख 45 हजार 779 एवं महिला मतदाता 9 लाख 10 हजार 902 थे। उन्होंने बताया कि जिले में कुल एक हजार 952 मतदान केन्द्र बनेंगे।

राजनैतिक दलों के साथ बैठक
भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2018 का अंतिम प्रकाशन दिनांक एक जनवरी, 2018 के संदर्भ में जानकारी देने के लिए शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम.एल.नेहरा की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्री नेहरा ने सभी को अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी तथा बताया कि अंतिम प्रकाशन के पश्चात जिले में कुल 18 लाख 50 हजार 866 मतदाता है। इसमें तीन हजार 90 सर्विस मतदाता अलग है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 9 लाख 41 हजार 454 पुरूष मतदाता तथा 9 लाख 9 हजार 412 महिला मतदाता है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को सूची की डीवीडी भी उपलब्ध करायी।
इस मौके पर समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!