मोदी की सभा के लिए जनसंपर्क हेतु बैठक हुई

आज दिनांक 2 अक्टूबर 2018 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की एक आवश्यक बैठक माननीय श्री नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री भारत सरकार की जन सभा हेतु बाजारों में जनसंपर्क हेतु आयोजित की गई, जिसे उप मुख्य सचेतक एवं राज्यसभा सांसद नारायण लाल पंचारिया एवं प्रदेश महामंत्री वीरम देव सिंह जी ने संबोधित करते हुए कहां की आगामी 6 तारीख को होने वाली जनसभा में व्यापारिक वर्ग की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाना है उन्होंने कहा इस प्रयास हेतु अजमेर शहर के मुख्य बाजारों में व्यापक जनसंपर्क होना चाहिए जिसमें सभी जनप्रतिनिधि ,पार्षद गण, जिला पदाधिकारी ,मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं सभी कार्यकर्ता व्यापारियों से जनसंपर्क कर उन्हे जनसभा में आने हेतु निमंत्रण देंगे
इसी क्रम में दिनांक 3 अक्टूबर 2018 प्रातः 10ः30 बजे वैदिक यंत्रालय गोल चक्कर पर एकत्रीकरण होगा वहां से गोल चक्कर केसर गंज पुलिस चौकी से होते हुए बाटा चौराहे से राजा साइकिल चौराहे तक सभी व्यापारियों से जनसंपर्क किया जाएगा तत्पश्चात दोपहर 3ः00 बजे डिग्गी बाजार झूलेलाल मंदिर के वहां एकत्रित होंगे तत्पश्चात झूलेलाल मंदिर से कपड़ा बाजार होते हुए नला बाजार दरगाह बाजार होते हुए दिल्ली गेट तक जनसंपर्क किया जाएगा
दिनांक 4 अक्टूबर 2018 प्रातः 10ः30 क्लॉक टावर पर एकत्रीकरण होगा फिर क्लॉक टावर से मदार गेट चौराहा होते हुए गांधी भवन चूड़ी बाजार नया बाजार चौपट होते हुए आगरा गेट तक के सभी व्यापारियों से जनसंपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया जाएगा दिनांक 4 अक्टूबर 2018 दोपहर 3ः00 बजे आगरा गेट भोला होटल पर एकत्रीकरण होगा तत्पश्चात आगरा गेट से पृथ्वीराज मार्ग कचहरी रोड चौराहे से अग्रसेन सर्किल तक सभी व्यापारियों से जनसंपर्क किया जाएगा
बैठक में यात्रा के संयोजक पुणे शंकर दशोरा पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री किशन सोनगरा यात्रा की संयोजक उषा किरण जोशी एवं राजेश घाटे, जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोम रतन आर्य ,यात्रा के दक्षिण विधानसभा संयोजक घीसू लाल गढवाल , महामंत्री जयकिशन पारवानी, जिला मंत्री रविंद्र जसोरिया, अनुपम गोयल ,पूर्व सदर धर्मेश जैन दीपक सिंह राठौड़ सैयद सलीम अनीश मोयल आदी उपस्थित रहे।
अनीष मोयल
जिला मिडिया संयोजक
भारतीय जनता पार्टी

error: Content is protected !!