गुरु के सम्मान से ही खुलते है सफलता के द्वार—मजेजी

केकड़ी 2 अक्टूबर।
ब्लाक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विवेकानंद रंगमंच पर समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ,समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के क्षेत्र प्रमुख बजरंग प्रसाद मजेजी थे,कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य शांतिलाल विनायका ने की व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली व महामंत्री अनिल राठी विशिष्ट अतिथि थे।
प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, स्वामी विवेकानन्द, महात्मा गांधी, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ। प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंहल ने साफा बंधवाकर अतिथियों का स्वागत किया, उन्होंने स्वागत उद्बोधन देते हुए राज्य सरकार की शिक्षकों के स्वागत की पहल को प्रेरक एवं प्रशंसनीय बताया। मुख्य अतिथि बजरंगप्रसाद मजेजी ने विद्यार्थियों को विनम्र एवं श्रद्धावान रहकर शिक्षा अर्जित करने की प्रेरणा देते हुए गुरू महिमा को विस्तार से रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि रामनिवास तेली ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताया। विशिष्ट अतिथि अनिल राठी ने संस्कारित पीढ़ी तैयार करने में शिक्षकों की महती भूमिका की प्रशंसा की। अध्यक्षीय उद्बोधन में शांतिलाल विनायका ने सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों गायत्री शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय पायलेट उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी, अनीता भाटी प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी, राकेश जैन प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तीतरिया, रामधन कुम्हार व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी, बिहारीदान चारण व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी का अतिथियों द्वारा माल्यार्पण, शॉल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी को शैक्षिक-सह शैक्षिक, भौतिक उपलब्धियों के कारण राजस्थान में फाईव स्टार रैंकिंग मिलने पर अतिथियों ने संस्था प्रधान अशोक कुमार सिंहल का माल्यार्पण, साफा एवं शॉल द्वारा अभिनन्दन किया। ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का संचालन कालूराम सामरिया, व्याख्याता ने किया।इस मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों शाला परिवार के साथ ही केकड़ी ब्लाक से आये शिक्षक उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!