सड़क दुर्घटना में घायल ब्लॉक अध्यक्ष सहित सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की वहीं मृतक कांग्रेस कार्यकर्त्ता के प्रति दुःख व्यक्त कर मौन रखा गया
ब्यावर,। महात्मा गांधी की आज 150 वीं व लाल बहादुर शास्त्री जी की 115 वीं जयन्ती श्रद्धा सुमन के साथ ग्राम नून्द्रीमालदेव में मनाई गई। इस मौके पर जवाजा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भगवानसिंह कड़ीवाल ने महात्मा गांधी के भित्ती चित्र पर पुष्पहार चढाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। जयन्ती के मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कमला रावत, जिला उपाध्यक्ष नारायणसिंह, जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव यशोदा गुर्जर, ब्लॉक उपाध्यक्ष लाडूसिंह रावत आदि उपस्थित थे। जयन्ती के बाद चारभुजा में आयोजित रैली से लौट रहे जवाजा काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्रसिंह रावत, कमल व मुकेश आदि के गंभीर रुप से घायल होने व मनीष जोशी की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त कर मृतक कांग्रेस के कार्यकर्त्ता के प्रति दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। वहीं घायलों के लिए दुआ कर उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।
ग्राम नून्द्री मालदेव में आयोजित गांधी जयन्ती के अवसर पर जवाजा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भगवानसिंह कड़ीवाल ने ग्राम नून्द्रीमालदेव में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर उपस्थित कार्य़कर्त्ताँओं के साथ महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पहार चढाकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। इस मौके पर श्री कड़ीवाल ने कहा कि महात्मा गांधी आज सभी कांग्रेसीयो को उनके बताये मार्गों पर चलना चाहिए। उन्होने अहिंसा के आधार पर कई आन्दोलन चलाकर अपनी विजयी श्री प्राप्त की है। उन्होने संगठनात्मक दृष्टि से कई कार्यों को अंजाम दिया है। उन्होने लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह एक राष्ट्रीय कांग्रेस के पक्के सिपाही थे। उनकी साफ सुथरी छवि के कारण ही उन्हें 1964 में देश का प्रधानमन्त्री बनाया गया। उन्होंने अपने प्रथम संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता खाद्यान्न मूल्यों को बढ़ने से रोकना है और वे ऐसा करने में सफल भी रहे। उनके क्रियाकलाप सैद्धान्तिक न होकर पूर्णत: व्यावहारिक और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप थे।शास्त्रीजी को उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये आज भी पूरा भारत श्रद्धापूर्वक याद करता है। उन्हें मरणोपरान्त वर्ष 1966 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के बाद मृतक कांग्रेस के कार्य़कर्त्ता मनीष जोशी के लिए दो मिनिट का मौन रखकर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की दुआ की। वहीं घायल जवाजा के ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्रसिंह रावत, कमल व मुकेश के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
इस मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कमला रावत, नारायणसिंह, अर्जुन साहु, जीतु कडीवाल, गजेन्द्रसिंह रावत, मूलसिंह मिस्त्री, अमरसिंह, कर्नल अमरसिंह, मदनसिंह, डॉली देवी, मंजु देवी, गोपीसिंह, गोविन्द काठात, सुलेमान काठात, राजुसिंह, राजेन्द्रसिंह रावत, दीपसिंह, रवि कडीवाल, योगेन्द्रसिंह रावत व कालु खान आदि उपस्थित थे।