गांधी जयंती पर 35 यूनिट रक्तदान किया

फ़िरोज़ खान
सीसवाली 2 अक्टूबर । सीसवाली कस्बे में संचालित माता भगवती देवी देव संस्कृति महिला कृषि एवं कला महाविद्यालय में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर एनएसएस के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 35 यूनिट रक्तदान किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामेश्वर प्रसाद नैनीवाल थे । अध्यक्षता डॉक्टर कमल शर्मा ने । विशिष्ट अतिथि वीके सिंह एवं प्राचार्य डॉक्टर सुलक्षणा शर्मा थे । कार्यक्रम में शिविर प्रभारी सुश्री अंकिता मंत्री एवं मधु चौहान द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए रक्तदान संबंधित एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम को अतिथियों द्वारा संबोधित करते हुए रक्तदान महादान पर अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के कमलेश मीणा, संजय शर्मा, अमित गौतम, बनवारी लाल, महावीर सिंह, स्वप्निल शर्मा, मनीष मेहता, सहित गणमान्य नागरिक एव अभिभावक उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन विष्णु पंकज द्वारा किया गया । वहीं कार्यक्रम अधिकारी रवि कुमार नागर द्वारा छात्राओं को समय-समय पर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

error: Content is protected !!