उजियारी ग्राम पंचायतों ने फैलाया शिक्षा का उजियारा

अजमेर, 02 अक्टूबर। जिले की ड्राॅप आउट फ्री उजियारी ग्राम पंचायतें का जिला स्तरीय सम्मान समारोह में मंगलवार को सूचना केन्द्र में आयोजित हुआ। इसमें शिक्षा राज्य मंत्राी श्री देवनानी ने कहा कि उजियारी ग्राम पंचायतों ने शिक्षा का उजियारा प्रत्येक बालक तक पहुंचाया है। समारोह में श्री देवनानी एवं जिला कलक्टर आरती डोगरा ने जिले की 106 उजियारी ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं पंचायत शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया।
श्री देवनानी ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्रा में कई नवाचार किए है । उजियारी ग्राम पंचायत भी उसी में से एक है। सरकार के द्वारा प्रत्येक स्कूल जाने योग्य बालक को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया। इसी का परिणाम उजियारी ग्राम पंचायत के रूप मंे सामने आया। बालक को शिक्षित करने के लिए उसे सीनियर तक अध्ययन करना चाहिए। इसके लिए सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर तक उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थापित किए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बालक का पहली से बारहवीं तक पढ़ना सुनिश्चित करने के लिए ड्राॅप आउट फ्री उजियारी ग्राम पंचायत की संकल्पना की गई। ग्राम पंचायत के समस्त विद्यार्थियों को विद्यालय से जोड़ा गया। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों तथा विद्यालय परिवार ने विशेष योगदान प्रदान किया। इस जिलास्तरीय समारोह के माध्यम से इनको सम्मानित किया गया। उजियारी ग्राम पंचायतों के माध्यम से अन्य ग्राम पंचायतों को भी ड्राॅप आउट फ्री करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार ने आंगनबाडी केन्द्रों को प्री प्राईमेरी शिक्षा केन्द्र के रूप में विकसित किया। राजश्री योजना के माध्यम से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देकर उनका 12 वीं तक अध्ययन सुनिश्चित किया गया। कुपोषण को दूर भगाने के लिए अन्नपूर्णा दूध योजना से लगभग 62 लाख विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी प्रकार सरकार शिक्षा के विकास के लिए पर्याप्त भौतिक एवं मानवीय संसाधन उपलब्ध करवा रही हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यालयांे की सीधी मोनीटेरिंग के लिए पंचायत शिक्षा अधिकारी को अधिकार प्रदान किए। इन्ही नवाचारों के कारण नेशनल एचिवमेंट सर्वे में राजस्थान 26 वें से दूसरे पायदान पर पहुंच गया।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरूण गर्ग ने बताया कि जिले में 130 ग्राम पंचायतों के उजियारी ग्राम पंचायत के लिए प्रस्ताव आए थे। इनकी प्राथमिक जांच ब्लाॅक स्तर पर करवायी गई। इसके पश्चात जिला स्तर पर भी जांच करवायी गई। इसके उपरान्त 106 ग्राम पंचायतों का जिला स्तर पर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्मिकों के रूप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गनाहेडा के वरिष्ठ अध्यापक श्री मोहम्मद हबीब खान, फतेहगढ़ सरवाड़ के ग्राम पंचायत सहायक माया शर्मा तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय देवमाली के अध्यापक श्री जगदीश प्रसाद को भी सम्मानित किया गया। पंचायत समिति अंराई की 13, भिनाय की 6, जवाजा की 21, केकड़ी की 12, सरवाड़ की 6, किशनगढ़ की 20, मसूदा की 15, पीसांगन की 5 तथा श्रीनगर की 9 ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं पंचायत शिक्षा अधिकारियों को प्रशस्ति पत्रा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्याम सांगावत, श्री तेजपाल उपाध्याय, श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं आईएसी के प्रधानाचार्य श्री हरिप्रसाद शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य श्रीमती कविता अम्वानी ने किया।

error: Content is protected !!