मां करुणामयी कृपा करो…

अजमेर ।मां करुणामयी कृपा करो……. मां भगवती जागरण.,रामगंज पुलिस चौकी के पास माता का सजा विशाल दरबार गूंजे शेरावाली की भेंटे।
रामगंज व्यापारिक मंडल द्वारा 12 वां मां भगवती का विशाल जागरण का आयोजन किया गया ,जागरण में जयपुर के प्रसिद्ध गायक कुमार गिर्राज एवं दिनेश धमाका ने श्रोताओं को भोर सवेरे तक बांधे रखा !
सुप्रसिद्ध गायक कुमार गिर्राज ने मां करुणामयी, कीर्तन की है रात, दो मोटे मोटे नैन, छोटी सी उम्र एवं अन्य भजन गाकर खूब तालियां बटोरी। वहीं गायक दिनेश धमाका ने चलो बुलावा आया है, माता की अर्चना, लाल चुनरी भजन गाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया नाचने पर मजबूर कर दिया।
जागरण में रोशन एंड पार्टी द्वारा काली की सवारी ,राम दरबार ,हनुमान नृत्य ,शिव विवाह ,शिव तांडव ,भस्म आरती की जीवंत झांकियां पेश की।
विशाल जागरण में महिला एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिता भदेल, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन, महासचिव शिव कुमार बंसल ,उद्योगपति हेमंत भाटी ,कपिल सारस्वत, पार्षद श्रवण टोनी, विजय सिंह गहलोत हिमान्शु राजन भारद्वाज ने अतिथि की हैसियत से शिरकत की।
जागरण में सरदार दिलीप सिंह प्रवीण शर्मा, शिवचरण कंसारा, कमल भारद्वाज, लोकेश शर्मा दीपक शर्मा, दिनेश के शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
जागरण में कार्य सिद्धि बालाजी मंदिर रामगंज के महन्त मोहन गिरी जी महाराज एवं शशि गिरी जी महाराज ने पूजा अर्चना की। जागरण में महिलाओं को माता की मेहंदी वितरित की एवं अंत में प्रसाद वितरित किया गया।

error: Content is protected !!