आकार ग्रुप की रजत जयंती पर पर कलाकारों का संगम

अजमेर|अजमेर के कलाकारों को रचनात्मक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के 7 कलाकारों ने 25 वर्ष पूर्व 1925 में मिलकर आकार ग्रुप की स्थापना की थी। तब से लगातार ग्रुप बुलंदियों की ओर अग्रसर रहा है। कला के क्षेत्र आज देशभर में अपनी पहचान बना चुका है। इस दौरान ग्रुप ने देशभर के प्रमुख शहरों में समय समय पर अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। जिसे काफी सराहना मिली। ग्रुप के साथ धीरे धीरे देशभर के नामचीन कलाकार जुड़ते चले गए।
ग्रुप अध्यक्ष अनुपम भटनागर व उपाध्यक्ष लक्ष्यपाल सिंह ने रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि आकार ग्रुप की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आम जनता के लिए 28 से 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 से रात 8 बजे तक तीन दिवसीय आकार ग्रुप कला मेले का आयोजन शहर के मध्य स्थित अजमेर क्लब किया जा रहा है। जिसमें देशभर के नामचीन कलाकारों के चित्रों व मूर्ति शिल्प आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रदर्शनी की शुभारंभ रविवार शाम मशहूर कलाकार राम जैसवाल ने किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। रात को ग्रुप के 25 वर्ष के सफर पर डाक्यूमेंट्री दिखाई गई।
प्रदर्शनी में ख्यातिनाम चित्रकार
सचिव प्रहलाद शर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में ख्यातिनाम चित्रकार माखन शाह, साधना सेंगर, प्रदीप्तो किशोरदास, डॉ. अनुपम भटनागर, लक्ष्यपाल सिंह, सचिन साखंलकर, अनिल मोहनपुरिया, अनिल मोहनपुरिया, विनय त्रिवेदी, देवेंद्र खारोल, सौरभ भट्ट, निहारिका सिंह, मूर्तिकार शिवराज कर्दम, निरंजन कुमार, कपिल खन्ना व मोनिका चौहान आदि कलाकार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जन सामान्य के सामने कला सृजन कराएंगे

error: Content is protected !!