देवनानी तथा श्रीमती भदेल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

अजमेर 17 नवंबर भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर जिला से पार्टी के दोनों प्रत्याशी अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी तथा अजमेर दक्षिण से श्रीमती अनिता भदेल ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक भारी तादाद में प्रातः 10ः30 बजे से ही स्थानीय गांधी भवन चौराहे पर एकत्र हुए जहां से विशाल जुलूस के साथ भाजपा प्रत्याशियों ने जिला कलेक्ट्रेट के लिए प्रस्थान किया
अजमेर उत्तर प्रत्याशी श्री वासुदेव देवनानी ने एडीएम सिटी फर्स्ट के यहां जिला अध्यक्ष अरविंद यादव तथा प्रस्तावक पूर्णा शंकर दशोरा, धर्मेंद्र गहलोत ,सतीश बंसल, जयकिशन परवानी के साथ अपना नामांकन दर्ज किया श्री देवनानी ने 1ः21 पर अपना नामांकन दाखिल किया
इसी प्रकार अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनिता भदेल ने जिला अध्यक्ष अरविंद यादव तथा प्रस्तावक हरीश झामनानी, डॉ प्रियशील हाडा, राधे चोयल, विजय बनिसिया के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

आज नामांकन पत्र प्रक्रिया के दौरान गांधी भवन से ही भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओ मे जबरदस्त उत्साह का माहौल था

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि अजमेर के दोनों विधायकों ने पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है तथा विकास के क्षेत्र में अजमेर शहर को राज्य का आदरणीय शहर बनाया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में फिर से अजमेर में भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत दौर आएगी यादव ने कहा कि अजमेर की जनता भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने के लिए संकल्पित है

इस अवसर पर पूर्व सांसद रासा सिंह रावत ,श्रीकिशन सोनगरा, शिव शंकर हेड़ा धर्मेश जैन, सुरेंद्र सिंह शेखावत ,संपत सांखला ,

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सरदार गुरमीत सिंह दक्षिण विधानसभा क्षेत्र प्रभारी त्रिलोकचंद कपूर ,विशाल शर्मा , रमेश सोनी, राजेश शर्मा ,सोहन शर्मा ,बलराज कच्छावा, मुकेश खिंची, योगेश शर्मा, राज कुमार लालवानी, रश्मि शर्मा, मनीष मारोठिया, शफीक खान, राहुल जयसवाल ,विनीत कृष्ण पारीक, मुकेश मीणा, प्रशांत यादव ,पंडित उमेश चंद शर्मा, दीपक सिंह राठौड़, सैयद अफशान चिश्ती, भाजपा पार्षद दल कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे

देवनानी के कार्यालय से जारी समाचार के अनुसार अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याषी व षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी द्वारा शनिवार को विधानसभा चुनाव 2018 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ पार्टी कार्यकत्ताओं में उत्साह बढ़ गया है।
शहर जिला भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले शनिवार को सुबह गांधीभवन से कलेक्टेªट तक निकली नामांकन रैली में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिनमें महिलाओं की भी संख्या काफी थी। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अधिकांष कार्यकत्र्ता केसरिया साफा पहन कर रैली में शामिल हुए। कार्यकत्र्ताओं का जोष और उत्साह देखते ही बनता था।
नामांकन पत्र भरने के बाद कार्यकत्ताओं ने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 28 वार्डो में कार्यकत्र्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क साधने लग गए हैं। कार्यकत्र्ताओं ने संकल्प लिया है कि भले ही उन्हें 7 दिसम्बर तक रात-दिन एक कर कड़ी मेहनत क्यों न करनी पडे़, वे चैथी बार भी देवनानी को जिता कर विधानसभा भेजेंगे। उनका कहना है कि देवनानी ने पिछले 5 साल में केवल उत्तर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि शहर भर में बड़ी संख्या में विकास कार्य कराए हैं। कार्यकत्र्ताओं का मानना है कि प्रदेष की भाजपा सरकार ने भी अजमेर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है, इसलिए इस बार भी चारों तरफ भाजपा का परचम लहरायेगा।
ये रहे देवनानी के प्रस्तावक – अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, भाजपा के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष पूर्णाशंकर दशोरा, भाजपा शहर जिला महामंत्री जयकिशन पारवानी व भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल प्रस्तावक रहे।
व्यापारियों व कार्यकत्र्ताओं से मिले – नामांकन पत्र भरने के बाद देवनानी ने नला बाजार व्यापारिक एसोसिएषन के पदाधिकारियों और शहर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष सतीष बंसल के साथ व्यापारियों से मुलाकात कर सहयोग व समर्थन मांगा। देवनानी ने वार्ड 4 और वार्ड 56 के भाजपा कार्यकत्र्ताओं की बैठकों को सम्बोधित करते हुए उनमें जोष फूंका। वार्ड 56 की बैठक में दाहरसेन मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी, डाॅ. कमला गोखरू, सतीष बंसल, विकास जैन, जयकिषन सोनी, राजेष जैन, दिनेष शर्मा, राहुल शर्मा, नृसिंह चैधरी, षिवराज विजय, भगवानसिंह, सुरेन्द्र उबाना, संजय अरोड़ा आदि उपस्थित रहे। वार्ड 4 की बैठक में पार्षद राजेन्द्रसिंह पंवार, सुरेन्द्र शर्मा, दुर्गेष शर्मा, गोपालसिंह शेखावत, सुरेष नवाल, कानमल गुर्जर, सुधा शुक्ला, सुलोचना शुक्ला, कोमल, नीलेष, योगेष व्यास, सुल्तानसिंह बंजारा, रूपनारायण शर्मा, प्रदीप सोनी, शारदा देवी, कैलाष सोनी, मुकेष खत्री आदि मौजूद रहे।
आज के कार्यक्रम – देवनानी रविवार को सुबह 8 से 11.30 बजे तक वार्ड 3 में तथा शाम 4 से 7 बजे तक वार्ड 6 में मतदाताओं से घर-घर सम्पर्क साधेंगे। इसके अतिरिक्त देवनानी विभिन्न सामाजिक संगठनों व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

error: Content is protected !!